नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए शहर को ओर अधिक साफ-सुथरा बनाने के लिए कई तरह की गतिविधियां चालू कर दी हैं। गत सर्वेक्षण की तुलना में इस बार सर्विस लेवल प्रोग्रेस और जन जागरूकता यानि पब्लिक अवेरनेस पर हमारा शहर ज्यादा नंबर बटोरेगा, ऐसी उम्मीद है। सर्वेक्षण के 6 हजार नंबरों में से अकेले सर्विस लेवल प्रोग्रेस के पूरे 2400 नंबर हासिल करने पर नजर टिकी है।
इसे लेकर एक तरफ शहर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बखूबी अपना काम कर रहा है तो दूसरी ओर काछवा रोड स्थित स्लाटर हाउस में बायो गैस प्लांट एफुलेंट से जैविक गैस बना रहा है। सक्षम युवा गली-मोहल्लो में लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने जैसी जानकारी देकर पब्लिक अवेरनेस में हमें अच्छे अंक दिलवाएंगे।
डीसी निशांत कुमार यादव ने सोमवार को इस पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि न केवल हमारा शहर, बल्कि पूरा जिला 2017 में खुले में शौच से मुक्त डिक्लेयर हो गया था। इसके बाद शहर को ओडीएफ प्लस, फिर ओडीएफ प्लस-प्लस का टैग मिला और अब इस कड़ी की अंतिम उपलब्धि वाटर प्लस पर काम किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3khxRlZ