करनाल महिला थाना की एसएचओ की कार्रवाई रोकने और एक करोड़ रुपए की रिश्वत का ऑफर देने के आरोप में पुलिस ने यूपी के आरोपी डॉ. शीशर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करनाल में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
करनाल महिला थाना में एक महिला डॉक्टर ने शिकायत दी थी कि आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ गलत हरकत की, उसके पास अश्लील फाेटाे अाैर मैसेज भेजे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी में पुलिस गई, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने महिला एसएचओ के फोन पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने का ऑफर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस को फोन करके परेशान करता रहा।
पुलिस ने यूपी से डाॅक्टर को गिरफ्तार कर किया है। इस मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि 8 अक्टूबर को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईटी एक्ट, अश्लील फोटो भेजना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत देने के आरोप की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jmhGml