जिले में सोमवार को 56 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 3341 पर पहुंच गया है। जबकि 39 और मरीज ठीक होने से संक्रमण से पार पाने वालों की संख्या 3084 पर पहुंच गई है। जिले में अब 207 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। प्रभावित क्षेत्रों में विभाग की तरफ से लगातार सैंपलिंग व स्क्रीनिंग जारी है।
स्वास्थ्य विभाग को बीती देर रात 48 कोरोना संक्रमितों की सूची मिली जबकि 8 संक्रमितों की सूची सोमवार को मिली। बिचला बाजार, नया बाजार, हनुमान गेट, विद्यानगर, कृष्णा कॉलोनी, गोशाला मार्केट क्षेत्र, विजय नगर, डीसी कॉलोनी, जगत कॉलोनी के अलावा सिवानी व लोहारू में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों से सोमवार को रिकार्ड एक हजार लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं।
जानिए...कहां-कहां मिले हैं नए संक्रमित मरीज
विद्यानगर में सात, सिवानी से सात, बिचला बाजार में चार, विजय नगर में तीन, गोशाला मार्केट के नजदीक क्षेत्र में तीन, सेक्टर-13 में तीन, कृष्णा कॉलोनी में दो, चिरंजीव कॉलोनी, सेक्टर-23, डीसी कॉलोनी, गांव ढाणी टोडा, अनाज मंडी लोहारू, पतराम गेट, बाड़ी मोहल्ला भिवानी से एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के फैलाव का पता लगाने के लिए सोमवार को स्वास्थ विभाग की टीमों ने जिले में सीरो सर्वे शुरू किया गया है। दो दिन तक चलने वाले इस सर्वे के दौरान लगभग दो हजार लोगों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे।
सैंपल रिपोर्ट आने के बाद जिले में कोरोना की स्थिति का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया जाएगा। इसी के तहत सोमवार को भिवानी जिले में सीरो सर्वे अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 14 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन से 90-90 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। सर्वे के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जोन वाइज सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सर्वे के तहत सोमवार को 1000 लोगों के सैंपल लिए गए।
दाे दिन चलेगा सर्वे, बनाए गए हैं 14 जोन
सीरो सर्वे सोमवार को शुरू हुआ है जो दो दिन तक चलेगा। इसके लिए जिले में 14 जोन बनाए गए है। सर्वे के दौरान लगभग दो हजार लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सर्वे में सैंपल रिपोर्ट जांच के बाद सामने आएगा कि जिले में कोरोना की वास्तविक स्थिति क्या है।''
-डॉ. राजेश, नोडल अधिकारी, कोविड-19
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35f1SMX