मार्केट कमेटी कलानौर के चेयरमैन भगवान सिंह बरीला की ओर से मंडी में किसानों और आढ़तियों को तंग परेशान करने वाली फर्म का लाइसेंस रद्द किया गया है। जानकारी देते हुए मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश चट्ठा ने बताया कि मार्केट कमेटी कलानौर की मुख्य दाना मंडी में स्थित आरपी ट्रेडिंग कंपनी और मनदीप कमिशन एजेंट के मालिकों के अलावा मंडी में आए जिमींदारों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि मंडी में एस न्यू सल्होत्रा ट्रेडिंग कंपनी ने मंडी की अंदरुनी सड़क पर किसानों की फसल लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इस कारण आढ़ती और किसान परेशान हो रहे हैं।
सचिव चट्ठा ने बताया कि शिकायत के बाद मौका देखा गया और संबंधित फर्म को सड़क पर लगाई गई फसल को तुरंत हटाने के लिए कहा गया, लेकिन फर्म ने रास्ते से फसल नहीं उठाई। सचिव चट्ठा ने बताया कि इस मामले पर मार्केट कमेटी कलानौर के चेयरमैन भगवान सिंह बरीला को रिपोर्ट की गई। इसके बाद उक्त फर्म लाइसेंस 10 दिन के लिए सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3khebP2