श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस पहुंचेगी जींद जंक्शन स्टेशन, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 21 को होगा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 19 October 2020

श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस पहुंचेगी जींद जंक्शन स्टेशन, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 21 को होगा

फेस्टिवल सीजन में रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। मंगलवार से श्रीगंगानगर-दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जयपुर-चंडीगढ़ के लिए भी 21 अक्टूबर को जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यह दोनों ट्रेनें 30 नवंबर तक चलेगी। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इन दिनों लोगाें का व्यापार के लिए दिल्ली, जयपुर की ओर आना-जाना रहता है। जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन का जींद जंक्शन पर सप्ताह में तीन दिन ही ठहराव होगा।

सात माह बाद रेलवे ने कोई रेगुलर ट्रेन चलाई है। इससे पहले दैनिक यात्रियों ने भी मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की थी। जिसके बाद दो ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल सकी है। कोरोना महामारी के चलते इतिहास में पहली बार रेलवे की सेवा इतने लंबे समय तक प्रभावित हुई है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जींद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है और इस दौरान ट्रेन में सफर करने आने वाले हर यात्री को सेनिटाइज व मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

यात्रियों के लिए यह तैयारी : स्टेशन पर बनाए गए सोशल डिस्टेंसिंग के गोले

फेस्टिवल सीजन को देखते हुए स्टेशन पर ज्यादा भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के गोले लगाए गए हैं। जिससे यात्री गोलदारे में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।

इस समय पहुंचेगी ट्रेनें

श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट इंटर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस : यह ट्रेन नंबर 02471 श्रीगंगानगर से चलकर जींद सुबह 11 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट बाद दिल्ली रवाना होगी। ट्रेन नंबर 02472 दिल्ली से चलकर जींद दोपहर 3:06 बजे आएगी। 2 मिनट का ठहराव कर जींद जंक्शन से श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी।

जयपुर-चंडीगढ़ इंटर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में केवल तीन दिन) : यह ट्रेन 09717 जयपुर से चलकर रात को 1:59 बजे जींद पहुंचेगी। 2:04 मिनट पर जींद से चंडीगढ़ रवाना होगी। वापसी में ट्रेन 09718 चंडीगढ़ होते हुए रात 11:15 बजे जींद पहुंचेगी। पांच मिनट बाद जयपुर के लिए रवाना होगी।
नोट : ट्रेन नंबर 09717/18 बुधवार, रविवार व सोमवार को चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35l2UY2

ADD











Pages