12 आरोपी खंभों के नीचे आवाजें लगाते मिले जबकि 5 घूम-घूमकर आवाजें लगा रहे थे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 31 October 2020

12 आरोपी खंभों के नीचे आवाजें लगाते मिले जबकि 5 घूम-घूमकर आवाजें लगा रहे थे

सट्टा खाईवाली करने वाले लोगों को खंभे के नीचे लाइट में खड़ा होना व घूम घूमकर सट्‌टे के लिए आवाजें लगाना पसंद है। शुक्रवार रात नाइट डोमिटनेशन के दौरान जिले में एक दिन में सट्‌टा खाईवाली के 17 केस दर्ज हुए। इनमें 5 मामलों की तहरीर के मुताबिक सट्‌टा खाईवाली कर रहे लोगों को घूम-घूमकर सट्‌टा लगाते पाया गया। जबकि 12 मामलों में आरोपी स्ट्रीट लाइट के नीचे खड़े होकर सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहे थे। पुलिस ने महेश नगर के एक मामले में धारा 120 बी भी लगाई है जबकि शेष में गेंबलिंग एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इन मामलों की एफआईआर से प्रतीत होता है कि पुलिस का एक तय फार्मेट है जिसमें महज सट्‌टा खाईवाली करने वाले का नाम व पता भर दिया जाता है। सट्‌टा खाईवाली करने वाले सभी मामलों में पहले दर्ज हुए मामलों की तरह आरोपी राहगीरों काे एक जैसी ऊंची आवाज लगाते हैं कि उनके पास आओ और एक नंबर से 100 नंबर तक किसी भी नंबर पर सट्‌टा लगाओ। नंबर आ गया तो एक रुपए के बदले कमीशन काट कर 80 रुपए मिलेंगे। यदि लगाया गया नंबर नहीं आया तो दांव पर लगाई गई रकम हजम समझी जाएगी। इन सभी मामलों में 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 31140 रुपए बरामद किए गए हैं। सिटी थाना, सेक्टर-9 थाना, महेश नगर थाने में 3-3 मामले दर्ज हुए वहीं बलदेव नगर में 2, सदर कैंट, पड़ाव थाना, साहा थाना, शहजादपुर व नारायणगढ़ में 1-1 मामला दर्ज हुआ है।

ये घूमकर खाईवाली की आवाजें लगा रहे थे

  • आरोपी अतुल सिटी पार्क के सामने टैक्सी स्टैंड पर घूम-घूमकर सट्‌टेबाजी कर रहा था। सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी मुकेश कुमार व रोशन लाल टांगरी बांध पर शराब ठेका के पास घूम घूमकर सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहे थे। महेश नगर में दर्ज मामले में धारा 120 बी लगाई गई है।
  • आरोपी चिराग गली के मेन गेट पर सट्‌टेबाजी के लिए आवाजें लगा रहा था। नारायणगढ़ थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी पंकज पंजाबी बाग में ठेका शराब के पास सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। थाना पड़ाव में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी रिंकू गंदा नाला रामबाग की सड़क पर लाइटों की रोशनी में घूम-घूम कर सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। कैंट थाना में केस दर्ज किया गया है।

ये खंभे के नीचे लाइट में सट्‌टा खाईवाली की आवाजें लगा रहे थे

  • आरोपी गणेश जगाधरी गेट पर खंभे की रोशनी में सट्‌टा खाईवाली कर रहा था। सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी हरीश नाहन हाउस में राजू अखबार वाले के सामने खंभे की रोशनी में खाईवाली कर रहा था। सिटी थाना में केस दर्ज हुआ है।
  • आरोपी सतीश मिर्जापुर के बस अड्‌डा के सामने सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। सदर थाना में केस दर्ज हुआ है।
  • आरोपी दीपक बरनाला रोड पर खंभे की रोशनी में सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। बलदेव नगर थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी जितिन झाम बलदेव नगर मेन मार्केट में खंभे की लाइट के नीचे सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। थाना बलदेव नगर में केस दर्ज किया है।
  • पंजाबी बाग में कमलजीत गंदे नाले के पास खंभे की लाइट में खाईवाली कर रहा था। महेशनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
  • आरोपी पवन संजीव इलेक्ट्रानिक्स के पास खंभे की रोशनी में सट्‌टेबाजी के लिए आवाजें लगा रहा था। थाना महेश नगर में केस दर्ज हुआ है।
  • आरोपी मोहन खंभे की लाइट में सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। साहा थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • कृष्णा कुमार कुष्ट आश्रम के पास घूम घूमकर सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। सेक्टर-9 थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी इतेंद्र कुमार जंडली में माता रानी चौक पर खंभे की लाइट में सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। सेक्टर-9 थाना में केस दर्ज किया गया है।
  • आरोपी सुमित शर्मा लक्ष्मी नगर कट पर खंभे की रोशनी में सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था।
  • आरोपी कृष्ण कुमार बाला सुंदरी मंदिर के पास खंभों की रोशनी में सट्‌टा खाईवाली के लिए आवाजें लगा रहा था। शहजादपुर थाना में केस दर्ज किया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34KCcc9

ADD











Pages