दो और लोगों की मौत, 131 नये रोगी मिले, घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनना मत भूलिए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 October 2020

दो और लोगों की मौत, 131 नये रोगी मिले, घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनना मत भूलिए

सेक्टर-13 वासी कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय बैंक कर्मी ने डेडिकेटिड कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना के अलावा निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ और मधुमेह रोग भी मृत्यु का कारण रहा है। वहीं, सेक्टर-15 वासी 60 वर्षीय वृद्धा की गुरुग्राम के निजी अस्पताल में मृत्यु हुई है। इन दोनों की मौत की जानकारी हेल्थ विभाग को मिल चुकी है। हालांकि इनकी डेथ रिपोर्ट का ऑडिट होना बाकी है। इसके बाद कोविड पोर्टल पर आंकड़ा अपडेट होगा। अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 131 नये रोगी मिलने पर कुल आंकड़ा 8199 तक पहुंच गया है। 7091 स्वस्थ हो चुके हैं, 1008 केस एक्टिव है।

संडे को 96 के चालान, बिना मास्क सैर करते दिखे लोग

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चेता चुका है कि अभी मास्क ही वैक्सीन है। इसके बावजूद लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं। बिना मास्क ही घूम रहे हैं। पार्कों में सैर के लिए आने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, जोकि गलत है। यह न सिर्फ महामारी को निमंत्रण है बल्कि अपने साथ-साथ दूसरों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालने जैसा है। इसलिए मास्क जरूर पहनें। हालांकि पुलिस विभाग और जिला प्रशासन मास्क नहीं पहनने वाले लोगों का चालान काट रहा है। रविवार को भी 96 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान काटे। लॉकडाउन से अभी तक 15 हजार 188 से ज्यादा लोगों के बिना मास्क चालान काटे जा चुके हैं।

डॉ. रमेश पूनिया ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी, लिखा -सिर्फ मास्क ही छोड़ा है

बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया ने फिर सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए पोस्ट शेयर की है। एक कार्टून शेयर किया है जिसमें व्यक्ति मास्क पहने हुए है। इस पर लिखा है कि सिर्फ मास्क ही छोड़ा है। उन्होंने लिखा है कि दोस्तों यह कार्टून देखकर हंसी भी आ रही है और दुख भी हो रहा है क्योंकि यह वास्तविकता भी है। पर हमें सोचना होगा कि यह क्यों है। हरियाणा बने 54 साल हो चुके हैं। इतना लंबा अरसा बीतने के बाद भी क्या हम इतने भी स्वावलंबी नहीं बने कि हमारे यहां हर जिले स्तर पर एक अच्छा अस्पताल खड़ा कर सकें जिसमें सभी सुविधाएं हों।

नगर निगम में मिला काेराेना पॉजिटिव, कमिश्नर ने दिए दाे दिन तक दफ्तर बंद करने के आदेश

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. जया गोयल के अनुसार पोस्ट ऑफिस में एजेंट वासी शिव काॅलोनी मंडी आदमपुर, निजी स्कूल में टीचर वासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी हांसी व 12 वर्षीय लड़का, सिविल अस्पताल हांसी में स्टाफ नर्स, सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन वासी पटेल नगर, रिजनल मैनेजर वासी मॉडल टाउन, टीचर वासी चंद्रलेन काॅलोनी, एचएयू में मैसेंजर वासी विद्या नगर, बिजली बोर्ड में जेई वासी विद्युत नगर, बीएसएफ में 2 कांस्टेबल, जाट कॉलेज के पास निजी अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर व स्टाफ कर्मी, सिविल अस्पताल हिसार में स्टाफ नर्स वासी खेदड़, पटेल नगर हेल्थ सेंटर में लैब टेक्निशियन, सैन्य कर्मी वासी हिसार कैंट सहित अन्य संक्रमित मिले हैं। वहीं नगर निगम में काेराेना मरीज मिलने से फिर से दाे दिन तक कार्यालय बंद करने के कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिन्दल पार्क में बिना मास्क के लोग वॉकिंग करते नजर आए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o4pX1G

ADD











Pages