बिना लाइसेंस और बिल के पटाखों के 5900 बॉक्स पकड़े - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 October 2020

बिना लाइसेंस और बिल के पटाखों के 5900 बॉक्स पकड़े

इंचार्ज सिक्योरिटी (एसआईएस) की टीम ने वार्ड-2 की दुर्गा काॅलोनी से पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुर्गा छाप, शॉट, बुलेट बंब, रॉकेट, अनार, फुलझड़ी व फिरकी बंब के 5900 बॉक्स को गोदाम में ही सील कर दिया है। इन 5900 बॉक्स को 1630 पैकेट में पैक किया गया है।

एसआईएस की टीम ने इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे दुर्गा काॅलोनी के नवीन कुमार के गोदाम पर रेड की। गोदाम और उसके सामने नवीन के गोदाम से पुलिस को पटाखों की बड़ी खेप बरामद हुई। गोदाम मालिक ने पुलिस को एक लाइसेंस दिखाया, जिसकी वैधता मार्च 2020 में खत्म हो चुकी थी। नवीन कुमार ने पटाखों के कुछ बिल पेश किए। यह बिल अगस्त 2019 के हैं। पुलिस के मुताबिक पटाखों का वजन साढ़े तीन क्विंटल है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि गोदाम मालिक नवीन कुमार के खिलाफ एक्सपलोसिव एक्ट की धारा 5 और 9 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मडौर में पटाखा फैक्ट्री पर रेड, आज भी टीम करेगी जांच

मंडोर में पटाखों की फैक्ट्री पर रेड हुई। पंजोखरा थाना पुलिस से जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री अविनाश नाम के कारोबारी की हैं। कारोबारी ने पटाखों का लाइसेंस होने की बात कही है इसलिए सोमवार को डीसी कार्यालय की ओर से आने वाले टीम इस मामले में कार्रवाई करेगी।। इसलिए पंजोखरा थाना पुलिस ने भी रविवार को इस मामले में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारायणगढ़ | पटाखों के गोदाम में कार्रवाई करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dE4GHf

ADD











Pages