बडोली गांव के पास शनिवार को गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत हो गई, जबकि कच्चे में गिरने से उसके बड़े भाई का बचाव हो गया। आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया। बड़े भाई की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। बडोली गांव निवासी विकास पुत्र सतबीर ने बताया कि छोटे भाई 26 वर्षीय विनीत शर्मा के पैर में चोट लग गई थी। शनिवार दोपहर को वह पैर की पट्टी कराने के लिए बाबरपुर मंडी में गया था। दवा दिलाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक विकास चला रहा था। बडोली गांव के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विकास बाईं तरफ कच्चे में जा गिरा, जिससे उसे हल्की-मुल्की चोट आई। जबकि उसके छोटे भाई का सिर ट्रैक्टर में जा लगा। इससे वह गंभीर घायल हो गए। सिविल अस्पताल लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31m5Hif