अनाज मंडी में 18 दिन बाद कपास की खरीद शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 19 October 2020

अनाज मंडी में 18 दिन बाद कपास की खरीद शुरू

सोमवार को भिवानी अनाज मंडी से सीसीआई ने कपास की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। सोमवार को 30 किसानों की लगभग एक हजार क्विंटल कपास खरीदी गई है। जिले में अभी तक केवल ढिगावा मंडी में ही कपास की समर्थन मूल्य पर खरीद हो रही थी। किसान 18 दिनों से भिवानी मंडी में कपास की समर्थन मूल्य पर खरीद का इंतजार कर रहे थेे।
जिले में बाजरा व मूंग की खरीद तो एक अक्टूबर से शुरू हुई लेकिन कपास की खरीद शुरू नहीं की गई थी। अस्थायी केंद्रों समेत जिले में 14 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए है। जिनमें से ढिगावा मंडी में ही कपास की खरीद चल रही थी। अन्य केंद्रों पर कपास की खरीद शुरू न करने को लेकर किसान कई बार विरोध भी जता चुके हैं। इसी के चलते सोमवार से भिवानी मंडी में भी कपास की 5415 रुपये से 5815 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर कपास की सरकारी खरीद शुरू की गई।

30 टोकन किए गए जारी

भिवानी अनाज मंडी में सोमवार से पंजीकृत किसानों की कपास खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई। सोमवार को 30 किसानों को मंडी में कपास बिक्री के लिए बुलाया गया था। जिन्हें मार्केट कमेटी की तरफ से कूपन जारी किए गए और सीसीआई एजेंसी के अधिकारियों ने कपास की जांच कर उन्हें सीधे कॉटन मिल में भेजा गया। कपास पर मंडी में आढ़ती की आढ़त नहीं है इसलिए एजेंसी कपास खरीद के बाद सीधे कपास को मिल में पहुंचा रही है।

ये होगा किसानों को लाभ

अनाज मंडी में खुली बोली पर लगभग 5200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव कपास बिक्री हो रही हैं जबकि कपास का समर्थन मूल्य 5815 रुपये प्रतिक्विंटल तक का है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 200 से 600 रुपये प्रति क्विंटल तक का नुकसान हो रहा था। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने से पंजीकृत किसानों को अपनी फसलों के उचित दाम मिल सकेंगे।

अब लगातार की जाएगी खरीद

कपास खरीद प्रक्रिया के सुपरवाइजर योगेश ने बताया सोमवार को लगभग एक हजार क्विंटल कपास की एजेंसी ने सरकारी खरीद की है। कपास अनाज मंडी से सीधे मिल में पहुंचाई जा रही हैं। मंडी से अब लगातार कपास की खरीद की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Purchase of cotton starts after 18 days in cereal market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o7oaJ9

ADD











Pages