ओपन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, 26 को पहली व 30 काे डिस्प्ले हाेगी दूसरी लिस्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 19 October 2020

ओपन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, 26 को पहली व 30 काे डिस्प्ले हाेगी दूसरी लिस्ट

काॅलेजाें में ओपन काउंसलिंग के लिए खुले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए मंगलवार काे आखिरी दिन है। आवेदकों के पास आवेदन करने के लिए आज का ही दिन शेष है। डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने कॉलेजों में दाखिले के रजिस्ट्रेशन के लिए 16 अक्टूबर से पोर्टल रि-ओपन किया था। कॉलेजों में बची सीटाें पर ओपन मेरिट लिस्ट से दाखिला हाेगा। गवर्नमेंट, एडिड और सेल्फ फाइनेंस्ड कॉलेजों में कई कोर्सों की सीटें अभी खाली पड़ी हैं।

बता दें कि जिन आवेदकों ने नए सिरे से आवेदन करना है, उन्हें पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना हाेगा और जिन आवेदकों का पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है वे छात्र भी ओपन मेरिट लिस्ट में भाग लेने के लिए अपने लाॅगिन से ओपन का ऑप्शन चुन सकते हैं। इस बार सरकार ने उन बच्चों काे भी ओपन मेरिट लिस्ट में माैका दिया है जाे बच्चे पहले फीस भर चुके हैं और अब काॅलेज चेंज करना चाहते हैं।

ऐसे बच्चों काे अपने लाॅगिन आईडी से ओपन काउंसलिंग का ऑप्शन चुनते हुए अप्लाई करना हाेगा और उनका कंसर्ट काॅलेज में ओपन मेरिट लिस्ट में नाम आने पर या सिलेक्शन हाेने पर उसकाे पिछले काॅलेज से एडमिशन रद्द करवाना हाेगा, तभी वह फीस भर पाएगा। सभी विद्यार्थी ओपन मेरिट लिस्ट में अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान रखे कि वो केवल उन्हीं कंबिनेशन को चुने जो उस पर्टिकुलर कॉलेज में खाली हो।

जानिए... कॉलेजों में दाखिले के लिए रिवाइज शेड्यूल

  • नए आवेदन, ओपन मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग और काेर्स व काॅलेज संशोधन के लिए 20 अक्टूबर तक पोर्टल ओपन रहेगा।
  • आवश्यकता होने पर ऑनलाइन डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन ओपन मेरिट लिस्ट 24 और 25 अक्टूबर काे।
  • आवश्यकता होने पर पहली ओपन मेरिट लिस्ट 26 अक्टूबर काे डिस्पले हाेगी।
  • फीस 26 से 29 अक्टूबर तक भरी जाएगी।
  • दूसरी ओपन मेरिट लिस्ट 30 अक्टूबर काे डिस्प्ले हाेगी।
  • फीस 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भरी जाएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kfRxGL

ADD











Pages