दोनों के शरीर पर मिले 40 से ज्यादा चाकुओं के घाव, बेटे पर हत्या का शक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 19 October 2020

दोनों के शरीर पर मिले 40 से ज्यादा चाकुओं के घाव, बेटे पर हत्या का शक

आनंद विहार में डबल मर्डर मामले में पुलिस मंगलवार को खुलासा कर सकती है। मृतक जोगिंद्र के बेटे संजय को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा नहीं है। उससे लगातार पूछताछ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि संजय की संलिप्तता का शक ज्यादा है। इसके सहयोग करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीआईए वन टीम इस मामले में कई युवकों से पूछताछ कर चुकी है। एएसपी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दोनों की डेडबॉडी पर 40 से ज्यादा चाकू या अन्य हथियार से वार करने के जख्म हैं। संजय से पूछताछ की जा रही है। जब तक सभी सबूत नहीं मिल जाते इस केस के बारे में ज्यादा नहीं बता सकते।

आनंद विहार गली नंबर दो में रविवार को घर के अंदर 50 साल के जोगिंद्र और उसकी साली के लड़के मोनू की डेडबॉडी मिली थी। दोनों खून में लथपथ थे और तेजधार हथियार से वार करने से उनको गहरी चोटें लगी और इस कारण उनकी मौत हुई। जिस टाइम यह वारदात हुई दोनों ने शराब पी रखी थी। इसके अलावा हत्या के दिन जोगिंद्र का लड़का संजय भी घर पर ही था, लेकिन संजय का कहना है कि उसे हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर मोनू की डेडबॉडी को यूपी के ऊना का परिवार ले गया है। मृतक मोनू के भाई अर्जुन ने बताया कि वह दो महीने से घर से बाहर था। वह कोई काम नहीं करता था। दूसरी तरफ जोगिंद्र करनाल में 20 साल से रह रहा था। उसकी डेडबॉडी का संस्कार सामाजिक संस्था ने कराया है। पुलिस ने जोगिंद्र के बेटे संजय को हिरासत में ही ले रखा है। इसलिए संजय की संलिप्तता पर शक बढ़ता जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 40 knives found on both their bodies, son suspected of murder


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31mlD4f

ADD











Pages