नई अनाज मंडी में रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में धान और बाजरा की फसल का समय पर भुगतान नहीं होने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने सरकार से फसल की बकाया पेमेंट का ब्याज सहित और बिक्री होने के 72 घंटों में ही पेमेंट का भुगतान करने की मांग की। मीटिंग के बाद उन्होंने मंडी परिसर में पड़ी फसल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि पीआर धान व बाजरा की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी द्वारा की जा रही है। सरकार ने फसल की खरीद होने के 72 घंटों में उसका भुगतान करवाने की घोषणा की थी। यह केवल घोषणा ही बनकर रह गई। आढ़तियों व किसानों को धान व बाजरा की खरीद के 25 दिनों के बाद भी एजेंसी ने भुगतान नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि फसल की खरीद पोर्टल के माध्यम से होने के कारण आढ़तियों और किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। पोर्टल में बार-बार तकनीकी खराबी आ जाती है। वहीं मंडियों में उठान भा समय पर नहीं हाे रहा। इस अवसर पर रामधारी जिंदल, व्यापार मंडल प्रधान विनोद जैन, उप-प्रधान श्यामलाल, रमेश गोयल, संदीप शर्मा, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HEcnBd