किसान नहीं विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता कर रहे कृषि के 3 बिलों का विरोध : सैनी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 25 October 2020

किसान नहीं विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता कर रहे कृषि के 3 बिलों का विरोध : सैनी

भाजपा सांसद नायब सैनी ने कांग्रेस पर विकास कराने में बरोदा से भेदभाव और कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन बिल पास किए। जिसमें किसानों को फसल बेचने की आजादी दी गई, लेकिन कांग्रेस ने बिलों का विरोध करने के साथ-साथ किसानों में भ्रम पैदा किया जा रहा है।

एमएसपी खत्म होने की बात कही जा रही है, लेकिन आज भी मंडी में एमएसपी रेट पर फसलें खरीदी जा रही है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। वहीं, पंजाब ने एमएसपी को लेकर कानून बनाकर किसान को कमजोर करने का कार्य किया है। सांसद सैनी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि अध्यादेशों का विरोध किसान नहीं विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता कर रहे हैं। जनता इसे देख और समझ चुकी है। किसानों के उत्थान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत है।

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। अब भाजपा कर रही है तो किसानों को गुमराह किया जा रहा है। सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने अपने समय में केवल रोहतक को चमकाने का कार्य किया है। जब मतदान का समय आता है तब बरोदा में आ जाते हैं और जब विकास कराने की बात आती है तो वह किलोई में चले जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37DzNlm

ADD











Pages