
कैंट से शाहाबाद की तरफ जा रही टाटा सफारी मोहड़ा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी दीपक और कुरुक्षेत्र निवासी चन्नी उर्फ चीमा की मौत हो गई है, जबकि गुरुदेव समेत अन्य 3 घायल हो गए। दीपक के भाई राहुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को साढ़े 11 बजे दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ अम्बाला के लिए निकला था।
हादसा बुधवार तड़के साढ़े 3 बजे हुआ जब वे लौट रहे थे। पड़ाव थाना पुलिस ने बताया कि टाटा सफारी किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई, बल्कि चालक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दीपक व चन्नी काे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ युवकों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है।
बराड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत
बराड़ा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष निवासी थंबड़ के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। जानकारी के मुताबिक मनीष बाइक से अपने घर थंबड़ जा रहा था जैसे ही वह ओवरब्रिज पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3504caE