लीवर-किडनी के मरीजों पर भारी पड़ रहा कोरोना, वजह जानने के लिए पीजीआई में 300 मरीजों पर होगी रिसर्च - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 31 October 2020

लीवर-किडनी के मरीजों पर भारी पड़ रहा कोरोना, वजह जानने के लिए पीजीआई में 300 मरीजों पर होगी रिसर्च

जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना केस का ग्राफ बढ़ने लगा है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना केस का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया और सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जिले में 114 नए कोरोना केस मिलने की पुष्टि की गई। जिले में अब कोविड पॉजिटिवटी का ग्राफ बढ़कर 4.96 फीसदी और कोविड रिकवरी का ग्राफ घटकर 88.19 फीसदी पर पहुंच गया है। जिले में शनिवार को 800 लोगों के सैंपल एकत्रित कर लैब में टेस्ट करने के लिए भेजे गए।

जिले में अब तक 7904 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें 6971 मरीज रिकवर कर चुके हैं। वहीं पीजीआई के मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी व कोविड 19 कन्वीनर डॉ. वीके कत्याल ने बताया कि कोरोना संक्रमण किडनी व लीवर के रोगियों के लिए घातक साबित हो रहा है। किडनी व लीवर के मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें रिकवर कराने में 20 दिन से एक माह का समय लग रहा है।

अधिकांश मरीजों के फेफड़े में संक्रमण बढ़ जाने पर सांस लेने में दिक्कत आती है और उन्हें ऑक्सीजन पर रखकर इलाज करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड होने वाले 300 मरीजों पर रिसर्च करने का प्लान तैयार किया गया है। टीम की ओर से की जाने वाली रिसर्च के जरिए पता चल सकेगा कि कोरोना से रिकवर हो चुके मरीजों के साथ कोरोना के साइड इफेक्ट किन रूपों में सामने आ रहे हैं।

24 घंटे में 114 को संक्रमण ने घेरा, 36%महिलाएं व 44% युवा संक्रमित

जिले में शनिवार को मिले 114 नए केस में 36 फीसदी यानी 40 महिलाएं, 44 फीसदी यानी 50 युवा और 15 फीसदी यानी 17 बुजुर्ग और छह व्यापारियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। नए केस में सेक्टर 14 निवासी महिला असिस्टेंट प्रोफेसर, सुखपुरा चौक निवासी सरकारी कर्मचारी, सेक्टर-1 निवासी निजी चिकित्सक, किला रोड निवासी सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी, डीएलएफ काॅलोनी व गुरु कृपाल मार्केट से एक-एक व्यापारी, मॉडल टाउन निवासी एक बुजुर्ग व एक युवती, इंदिरा काॅलोनी निवासी शिक्षा विभाग में कार्यरत सेवादार, डीएलएफ काॅलोनी निवासी बैंक में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर, आदर्श नगर निवासी एमडीयू से सेवानिवृत्त अधिकारी, डीएलएफ काॅलोनी में एक परिवार से चार सदस्य, अर्बन स्टेट थाना, गोकर्ण चौकी, शिवाजी काॅलोनी, ट्रैफिक थाना और सदर थाना से एक-एक पुलिसकर्मी, मुंगाण गांव से दो छात्र, विकास नगर निवासी 40 वर्षीय युवक, एमडीयू कैंपस निवासी महिला व मेड, रैनकपुरा निवासी तहसील ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी, ओमेक्स सिटी निवासी रेजीडेंट डॉक्टर, देव काॅलोनी निवासी पीजीआई का चिकित्सक, इस्माइला गांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
300 patients in PGI to know the reason for corona falling on liver-kidney patients


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HVrWFl

ADD











Pages