360 ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन गिरोह के 12 आरोपी गिरफ्तार, 200 मामले करनाल के हैं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 19 October 2020

360 ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन गिरोह के 12 आरोपी गिरफ्तार, 200 मामले करनाल के हैं

करनाल पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन गिरोहों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने विभिन्न जिलों से 360 ट्रांसफार्मर चोरी किए हैं, जिसमें करनाल के 200 मामले शामिल हैं। इन अन्य मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन के समय ट्रांसफार्मरों की लोकेशन देखते और रात के समय उन ट्रांसफार्मरों को औजारों से खोलकर या काटकर उसमें से तांबा चोरी करके गाड़ी में भरकर ले जाते थे। एक रात में करीब 4 से 5 ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते थे। तीनों गिरोह से 5 गाड़ी मारुती ईको, ट्रांसफार्मर खोलने वाले औजार की 3 किट, 60 किलो क्वाइल तांबा बरामद किया गया।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए डिटेक्टिव स्टाफ करनाल निरीक्षक हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। निरीक्षक हरजिंद्र सिंह द्वारा उप निरीक्षक नारायण सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार व सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया है। सहायक उप निरीक्षक राजकुमार की अध्यक्षता में टीम ने 12 अक्टूबर को आरोपी मोहम्मद हनीफ वासी गांव तिलहर जिला सहारनपुर, खलील खान वासी न्यू सीलमपुर दिल्ली, पप्पन वासी गांव बन्ना जिला मेरठ को गांव घोघड़ीपुर के एरिया से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान गिरोह के दो अन्य साथी महेंद्र वासी प्रताप नगर दिल्ली, सुरेंद्र उर्फ सोनू वासी शिव मंदिर कैलाश नगर जिला गाजियाबाद के नाम और दूसरे गिरोहों का भी खुलासा किया गया। दोनों आरोपियों को 15 व 18 अक्टूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से दिल्ली नंबर की 2 ईको गाड़ी, ट्रांसफार्मर खोलने वाले औजार की एक किट, 30 किलो क्वाइल तांबा बरामद किया गया।

पुलिस ने चाेरों के दूसरे गिरोह से दो गाड़ी और 18 किलो क्वाइल की बरामद

14 अक्टूबर को सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे गिरोह के आरोपी बंटी वासी गांव गुलावहटी जिला बुलंदशहर हाल स्वरूप नगर दिल्ली, जोनी वासी गांव इतौली मेरठ रोड बादली पकड़ा गया। 18 अक्टूबर को आरोपी मुन्ना (कबाड़ी) वासी झामपुरवा थाना तरपगंज जिला गोंडा हाल किराएदार कस्बा कमालवा दिल्ली को बल्ड़ी बाईपास से व आरोपी फरमान अली वासी गांव खानपुर जिला बुलंदशहर हाल सीलमपुर दिल्ली को घेबड़ा मोड़ दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया।

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तार यूपी से जुड़े: पुलिस

उप निरीक्षक नारायण सिंह की अध्यक्षता में टीम ने 16 अक्टूबर को तीसरे गिरोह के आरोपी पवन कुमार वासी गांव अलेवा जिला गौतमबुद्ध नगर हाल गांव बडसालू करनाल, सलेंद्र कुमार वासी गांव बडसालू को गांव बडसालू बस अड्डा से व मुकीम अंसारी (कबाड़ी) वासी गांव हचानी जिला बदायूं हाल किराएदार न्यू सीलमपुर दिल्ली को 18 अक्टूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी ईको, ट्रांसफार्मर खोलने वाले औजार की एक किट व 12 किलो क्वाइल तांबा बरामद किया गया। 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। बाकी आरोपी अभी रिमांड पर हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31mxeQJ

ADD











Pages