सितंबर में 4068 मरीज संक्रमित मिले थे, अक्टूबर में अब तक 513 ही - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 October 2020

सितंबर में 4068 मरीज संक्रमित मिले थे, अक्टूबर में अब तक 513 ही

रविवार को 19 मरीज काेराेना संक्रमित मरीज मिलने से कुल आंकड़ा 8701 पहुंच गया, जबकि 25 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सितंबर में पीक पर पहुंचने के बाद अब गिरना शुरू हो गया है। सितंबर में 4068 मरीजाें में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि अक्टूबर में अभी तक 513 मरीज ही पॉजिटिव आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी अभी तक जुलाई से कम है।

19 जुलाई तक 253 मरीज एक्टिव थे, लेकिन अक्टूबर में इनकी संख्या 250 रह गई है। बड़ी बात यह है कि होम आइसोलेशन में मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश नहीं आ रही है, इसलिए कोई भी मरीज प्रशासन के आला अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है। आज तक किसी भी मरीज ने न तो डीसी, एडीसी और न ही एसडीएम को कोई शिकायत की है।

दो दिन में होगी 720 सीरो सैंपलिंग
सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग सीरो सैंपलिंग करेगा, ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों की एंटी बॉडीज का पता लगाया जा सके। इन 2 दिन में 720 मरीजों की सैंपलिंग कर उनकी जियो टैगिंग की जाएगी तथा उनकी टेस्टिंग रिपोर्ट फोन पर बताई जाएगी। पहले पीजीआई चंडीगढ़ ने सीरो सैंपलिंग कराई थी। अब रोहतक पीजीआई यह सैंपलिंग करा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि सीरो सैंपलिंग के लिए रुरल एरिया को 12 क्लस्टर में बांटा गया है जोकि पीएचसी वाइज होंगे, जबकि अर्बन एरिया में 4 क्लस्टर होंगे। 3 क्लस्टर यूपीएससी व एक क्लस्टर रविदास माजरी में होगा।

सिटी में मिला केवल एक मरीज, कैंट में 9
जिले की इलाज दर 95.90 प्रतिशत हो गई है, जबकि डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 8344 हो गई है। अप्रैल के बाद यह पहला अवसर है कि अम्बाला सिटी में केवल 1 पॉजिटिव मरीज आया है, जबकि कैंट में 9 मरीज मिले हैं। ऑनलाइन एप से 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अभी तक 107 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि अक्टूबर में 14 मरीजों की मृत्यु कोरोना से हुई है। जिले की औसत मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। सिटी की परशुराम काॅलोनी में एक मरीज मिला है, जबकि कैंट में गोबिंद नगर, पूजा विहार, सुंदर नगर, महेश नगर, राजदीप नगर, अंबेडकर काॅलोनी में एक-एक मरीज मिला है, जबकि कच्चा बाजार में 2 मरीज मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k62f2C

ADD











Pages