गांव तंदवाल में ससुराल जाकर पत्नी आरती पर चाकू से 2 प्रहार करने वाले पति रवि के खिलाफ बराड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद रवि ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगला था। उसे पीजीआई में भर्ती कराया है। थाना बराड़ा प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने बताया कि पीजीआई में उसके बयान लिए जाएंगे।
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरती व रवि के दांपत्य जीवन में विवाद चल रह था। 15 सितंबर को महिला हेल्प डेस्क पर पंचायती समझौता हुआ था। जिसमें तय हुआ था कि रवि अपना बर्ताव सुधारेगा और माहौल ठीक होने पर आरती दो माह बाद अपनी खुशी से ससुराल लौटेगी। लेकिन समझौते के एक माह बाद ही रवि शनिवार को बिना बताए ही ससुराल पहुंच गया।
उसने आरती को ससुराल चलने को कहा। आरती ने कहा कि, अभी नहीं जा सकती। आरोप है कि इस पर रवि तैश में आ गया। उसने आरती की बहन ज्योति को पानी का गिलास लाने भेज दिया और चाकू से आरती पर वार किया। शोर सुनकर परिजन आए तो रवि भाग गया। कुछ देर बाद वह धर्मशाला के पास बेसुध मिला था। आरती की मां शिमला देवी ने बताया कि आरती के पिता पवन की कुमार की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जुलाई 2013 को यमुनानगर के गांव छोली के रवि कुमार से हुई थी। दोनों के एक बेटा व एक बेटी हुए। रवि की मारपीट से परेशान होकर कुछ समय पहले आरती बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। पुलिस के मुताबिक आरती एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जबकि रवि पीजीआई चंडीगढ़ में।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m3Gxgp