47 नए पॉजीटिव मिले, 68 हुए ठीक, रिकवरी दर बढ़कर 92 प्रतिशत हुई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 6 October 2020

47 नए पॉजीटिव मिले, 68 हुए ठीक, रिकवरी दर बढ़कर 92 प्रतिशत हुई

कोरोना महामारी से जिला धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है, लेकिन सतर्कता और नियमों का पालन जरूरी है। मंगलवार को 47 नए पॉजीटिव केस सामने आए जबकि 68 ठीक हुए। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 8647 हो गया है। इनमें 8184 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 415 एक्टिव केस हैं। रिकवरी दर 92 प्रतिशत तक हो गई है जोकि अच्छे संकेत हैं। मंगलवार को मिले पॉजीटिव मामलों में 18 महिला मरीज भी शामिल है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि कोरोना पर जागरूकता ही अभी प्राथमिक बचाव है। मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना करें।

कहां कितने मिले पॉजीटिव

शहरी क्षेत्र : सेक्टर-14 में दो व अशोक नगर तीन, शास्त्री नगर में एक, माडल टाउन में एक, गन्नौर के शहरी क्षेत्र जैन गली में तीन, गन्नौर में एक, आवासीय सोसायटी किंग्सबरी कुंडली में एक व व्हाईट लिली में एक, जीवन विहार में दो, सेक्टर-26 में एक, जैनबाग कालोनी में एक, ऋषि कालोनी में एक, एल्डिगो में एक, कल्याण नगर में एक, सेक्टर-35 में एक, सुंदर सावरी में एक, सेक्टर-13 में दो, कोट मौहल्ला सोनीपत में एक, महलाना चौक सोनीपत में एक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक तथा सेक्टर-14 की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक, गोहाना के शहरी क्षेत्र गौतम नगर में एक मिले हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3noZqM7

ADD











Pages