पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर व्यक्ति ने जहर खा दी जान, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 6 October 2020

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर व्यक्ति ने जहर खा दी जान, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

क्षेत्र के एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में खानपुर महिला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यक्ति के बेटे ने अपनी मां व गांव के व्यक्ति पर उसके पिता को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसके पिता को उसकी मां के गलत संबंधों के बारे में पता लग गया था। जिसके बाद से उसका पिता परेशान रहता था। लोकलाज के चलते उसके पिता ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं दी। युवक का आरोप है कि जब उसकी मां नहीं मानी तो उसके पिता ने जहर खा लिया।

रिश्ते में आरोपी की चाची लगती है महिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस युवक पर महिला से अवैध संबंध का आरोप लगा है वह युवक की गांव के रिश्ते में चाची लगती है। महिला के बेटे का आरोप है कि उसके बावजूद उनमें गलत संबंध बन गए। इसके चलते ही उसके पिता ने जान दी है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। बताया गया है कि उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है।

गांव के युवक से पत्नी के अवैध संबंध से परेशान व्यक्ति ने जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। श्रीभगवान, थाना प्रभारी, मोहाना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SxkSjT

ADD











Pages