
काेराेना काल के बीच सिटी में दशहरे पर पुतला दहन की तैयारी शुरू हाे गई है। वहीं, कैंट में पहली बार कहीं भी पुतला दहन नहीं हाेगा। अबकी बार पुतलाें का कद भी छाेटा रहेगा। साथ ही लाेगाें काे जागरूक करने के लिए पुतलाें काे मास्क पहनाया जाएगा। सिटी के प्रेम नगर में पुतले बनाए जा रहे हैं। कारीगर दीन माेहम्मद ने बताया कि इन पुतलाें की ऊंचाई 20, 25 और 30 फीट रहेगी। पहले यह पुतले 30, 35 और 40 फीट के हाेते थे। उन्हाेंने बताया कि रावण के पुतले पर मास्क भी लगाया जाएगा। प्रेम नगर में करीब 35 साल से विकास संगठन दशहरा कमेटी दशहरा मना रही है।
कमेटी प्रधान भिवेश त्रिखा, सेक्रेटरी शिवराजन दत्ता, कैशियर कुंवर, संरक्षक डाॅ. प्रदीप काैशिक ने बताया कि प्रेम नगर में पुतला दहन किया जाएगा। सनातन धर्म सभा सचिव विनाेद गर्ग ने बताया कि सिटी के रामबाग दशहरा ग्राउंड में पुतलाें का दहन किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार नियमाें की पालना की जाएगी। सिटी में श्री बांके बिहारी रामलीला क्लब नॉवल्टी चौक द्वारा रामलीला मंचन किया जा रहा है। क्लब द्वारा घेल रोड बिजली बोर्ड ऑफिस के पास पुतला दहन किया जाएगा। सेक्टर-7 हाउसिंग बाेर्ड में पुतला दहन किया जाएगा।
यहां नहीं हाेगा पुतला दहन
काेराेना महामारी के चलते सिटी के सेक्टर-8 हुडा ग्राउंड के अलावा कैंट के गांधी ग्राउंड, दशहरा ग्राउंड रामबाग राेड और रेलवे कॉलोनी में पुतला दहन नहीं किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dNobNF