कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 64 नए पॉजिटिव केस मिले। इनके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7120 पहुंच गई है। शहरी क्षेत्र में ज्यादा केस आ रहे हैं। एक सप्ताह में ही कुल 398 केस आए, इनमें 164 (41%) शहर से ही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 85678 सैंपल लिए गए हैं। इनमें पॉजिटिव मिले 7120 में से 6563 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
अब तक 34 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 523 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें 42 विभिन्न अस्पतालों में व 1 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 480 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। जबकि 78043 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 515 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
शुक्रवार को जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नए मिले केस 64 में से 37 रेवाड़ी शहरी क्षेत्र से हैं। जबकि 6 धारूहेड़ा, 3 बावल, 2-2 कोसली, खलियावास व भूरथल जाट तथा एक-एक केस आसमपुर, चिताडूंगरा, ढालियावास, दीदौली, खालेटा, मोहदीनपुर, नया गांव, पातूहेडा, जाहिदपुर, एसपी निवास, सुलखा व आसियाकी से संबंधित हैं। शुक्रवार को 63 मरीज ठीक हुए। इनमें से 16 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 4 बोहतवास भोंदू, 3 मंदौला, 2-2 बावल, ढालियावास, बालियर कलां, धारन, भाड़ावास तथा एक-एक केस नांगल पठानी, भैरमपुर, डहीना, खंडौडा, मसानी, मायन, मोहम्मदपुर, खोरी, सुधराना, सूमाखेड़ा, सुंदरोज, लिसान व नंदरामपुर बास से हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FYxGx8