केयू मेरिट लिस्ट में बीए अर्थशास्त्र की छात्रा कलश ने चाैथा व अंग्रेजी की तन्वी पूनिया ने पाया 9वां स्थान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 6 October 2020

केयू मेरिट लिस्ट में बीए अर्थशास्त्र की छात्रा कलश ने चाैथा व अंग्रेजी की तन्वी पूनिया ने पाया 9वां स्थान

एसडी पीजी कॉलेज की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्राओं ने लॉकडाउन पीरियड में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की बीए अंग्रेजी और अर्थशास्त्र (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षा में क्रमश: नौवां और चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज और जिले का न सिर्फ मान बढ़ाया बल्कि दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी। छात्रा तन्वी पूनिया ने 400 में से 332 अंक प्राप्त किए और छात्रा कलश रावत ने 400 में से 353 अंक प्राप्त किए हैं।

प्रिंसिपल डॉ. अनुपम अराेड़ा ने कहा कि कॉलेज की बीए अंग्रेजी और अर्थशास्त्र ऑनर्स की छात्राओं से उन्हें सदैव अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रही है और तन्वी पूनिया एवं कलश रावत ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सभी का मन खुश किया है। प्रधान पवन गोयल ने कहा कि तन्वी और कलश ने हमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक कर के बताया है।

दोनों छात्राओं ने जो मिसाल कायम की है वह दूसरे विद्यार्थियों के लिए एक नजीर है। मेहनती छात्र-छात्रा को ऊंचा मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है। इस माैके पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. सरिता दलाल, प्रो. अन्नू आहूजा, डॉ. एसके वर्मा माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तन्वी पूनिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FbflMW

ADD











Pages