डीसी ने ट्रैक्टर यात्रा के दिन ही भाजपा को दी थी अनुमति, उसमें लोगों की संख्या की शर्त नहीं थी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 16 October 2020

डीसी ने ट्रैक्टर यात्रा के दिन ही भाजपा को दी थी अनुमति, उसमें लोगों की संख्या की शर्त नहीं थी

14 अक्टूबर को भाजपा के जिस ट्रैक्टर यात्रा में 68 वर्षीय किसान भरत सिंह राणा की जान गई, उसको डीसी ऑफिस ने उसी दिन अनुमति दी थी। उसमें 13 शर्तें तो लिखी थी लेकिन यात्रा में कितने लोग शामिल हो सकते हैं, इस संख्या का जिक्र नहीं था। शर्त नंबर 13 यही थी कि सभी प्रकार की दुर्घटनाओं की जिम्मेदार संस्था/आयोजक की होगी। यह अनुमति कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के निजी सचिव की ओर से किए गए आवेदन पर दी गई।

यह आवेदन 13 अक्टूबर को किया गया था। इसी बीच प्रशासन ने शनिवार को हनुमान वाटिका में भरत सिंह राणा की शोकसभा के लिए अनुमति दी है। इसमें 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।
इसी बीच शनिवार को सांसद सैनी ने भरत सिंह के बेटे अनिल कुमार व बड़ागढ़ के सरपंच अनिल राणा, जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा को साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस की।

जिसमें दावा किया कि भाजपा की उस ट्रैक्टर रैली में किसान अपनी मर्जी से एक हजार ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। सांसद सैनी ने फिर कहा कि उस यात्रा पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व चढ़ूनी ग्रुप के लोगों ने डंडों व पत्थरों से हमला किया। किसानों की पगड़ियां उछाली।

ट्रैक्टरों को नुकसान पहुंचाया और टूल बॉक्स से सामान चुरा ले गए। सांसद ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि भीड़ को कांग्रेस से निकाले गए एक नेता भी उकसाया था। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट पर नायब सैनी ने कांग्रेस के टिकट पर लड़े निर्मल सिंह को हराया था। तब भी कैथल व कुरुक्षेत्र में कई जगह सैनी की सभाओं में हंगामा किया गया था।

मेरे पास वीडियो व पोस्टमार्टम रिपोर्ट: सांसद सैनी
सांसद सैनी ने कहा कि उनके पास घटना की वीडियो हैं। यही नहीं भरत सिंह राणा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी है, जिसमें लिखा है कि हो-हल्ले व हमले से घबराकर उनकी तबीयत बिगड़ी। वहीं मीडिया के सामने भरत सिंह राणा के परिजनों ने यह तो माना कि उन्हें हार्ट की समस्या पहले से थी लेकिन यह भी कहा कि ट्रैक्टर पर बैठे भरत सिंह के हाथ से भाजपा का झंडा छीनने की कोशिश हुई। यात्रा का विरोध करने वालों में कुछ नशे में थे। अनिल राणा ने कहा कि उन्होंने किसी को लाठी मारने नहीं देखा। उन्होंने यह भी माना कि पुलिस प्रशासन घटना रोकने में फेल हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किसान भरत सिंह राणा की पार्थिव देह पर शॉल डालकर नमन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3537DgQ

ADD











Pages