महम रोड पर अवैध पार्किंग के कारण दो घंटे लगा जाम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 21 October 2020

महम रोड पर अवैध पार्किंग के कारण दो घंटे लगा जाम

महम रोड पर सीवर लाइन दबाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। बुधवार को महम रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सड़क किनारे पार्किंग करने और सड़क पर कार्य करने के चलते जाम की स्थिति हो गई। सड़क पर करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहें। इसे देख पुलिस ने भी महम रोड पर गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद ही ट्रैफिक सामान्य हो पाया।

महम रोड पर पावर हाउस के आसपास खुदाई का कार्य चल रहा है। जिससे वाहनों के गुजरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता। बुधवार दोपहर सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। शहर से महम की तरफ जाने वाले वाहन और महम से गोहाना जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलने के बाद थाना शहर प्रभारी महीपाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मचारियों को ट्रैफिक सामान्य कराने में लगाया। जाम में कांग्रेस के पूर्व विधायक और कार्यकर्ता भी फंस गए।

ट्रैफिक को सामान्य कराने के लिए थाना प्रभारी ने शहर की तरफ से आने वाले वाहनों को महम-जींद रोड बाइपास पर डायवर्ट कराया। इसी तरह से महम की तरफ से आने वाले वाहनों को बाइपास पर डायवर्ट किया। दोनों ही प्वाइंटों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। इसके अलावा शहर में जाम की स्थिति नहीं बने, ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न प्वाइंटों पर नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को नामांकन पत्र वापस के दिन भी शहर के अंदर जाम की स्थिति बनी रही थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tdia3d

ADD











Pages