राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में कार्यक्रम कर यूनिटी की शपथ ली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 31 October 2020

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में कार्यक्रम कर यूनिटी की शपथ ली

पुलिस द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय व थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 स्वतंत्र रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस दिन सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करते हुए अन्य लोगों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में भारतीय पुलिस बल की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर, कल्याण निरीक्षक पुष्पा देवी, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक शिव कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। शहर थाना, सदर थाना, थाना नारनौंद, महिला थाना में कार्यक्रम हुए। थाना बास में उप पुलिस अधीक्षक भगत राम ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुर्जर समाज के लोगों ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज की एकता पर विचार किया गया और कोरोना से बचाव के लिए सरकार के आदेश के अनुसार चलने की जरूरत बताई गई। समाज के प्रधान मुकेश चेची, उप प्रधान कैप्टन सतपाल, धर्म सिंह खटाना, संदीप कसाना, संदीप सरपंच, प्रदीप लादी, मास्टर प्रह्लाद सिंह, फतेह सिंह, गुड्डू चेची, लीलाराम भरगढ़, पुरुषोत्तम, जय भगवान, प्यारे लाल, जसवंत चेची, सुंदर सिराधना, शेर सिंह, धोलू चेची आदि मौजूद थे।

बजरंग आश्रम में मनाई लोहपुरुष की जयंती, मूर्ति पर चढ़ाई फूल मालाएं

क्रांतिकारी संगठन के प्रधान सरदार कृष्ण इलावादी की अध्यक्षता में लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती बजरंग आश्रम में मनाई गई। संगठन के महासचिव किशोरी नागपाल ने पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 600 के लगभग रियासतों का एकीकरण कर विशाल भारत का निर्माण किया। इस तरह से पूरे देश को एकत्रित करना अपने आप में एक मिसाल है। प्रधान इलावादी ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन को याद रखते हुए उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। शमां मल्होत्रा, सुभाष चोपड़ा, मेहर सिंह भयाना, हेमराज मुंजाल, संजय सिल्वी, सुभाष कटारिया, सन्नी नायक, सुदर्शन सचदेवा, कालू राम, मनोहर, संजय मुंजाल आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते एसपी लोकेंद्र सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GjIE0k

ADD











Pages