प्लेटफार्म पर गर्भवती काे प्रसव पीड़ा हुई ताे आरपीएफ की महिला कर्मियाें ने कराई डिलीवरी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 10 October 2020

प्लेटफार्म पर गर्भवती काे प्रसव पीड़ा हुई ताे आरपीएफ की महिला कर्मियाें ने कराई डिलीवरी

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2/4 पर एक महिला यात्री काे प्रसव पीड़ा हुई तो आरपीएफ की महिला कर्मियाें ने वक्त की नजाकत को देखते हुए वहीं पर डिलीवरी कराई। जब नन्ही परी ने सकुशल जन्म लिया तो सभी ने राहत की सांस ली। फिर एंबुलेंस बुलाकर महिला को कैंट सिविल अस्पताल ले भर्ती कराया गया। नवजात के पिता साहब हुसैन खुश हाेकर बोले आरपीएफ शुक्रिया।

साहब हुसैन लुधियाना में जैकेट बनाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी मरिया खातून गर्भवती थीं। हुसैन ने सोचा कि लुधियाना में ज्यादा खर्च आएगा, इसलिए उन्होंने लुधियाना से दिल्ली तक सरयू यमुना स्पेशल एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। पंजाब में ट्रेनें नहीं जा रही और सरयू एक्सप्रेस अम्बाला से बनकर चलनी थी। इसलिए वह गर्भवती पत्नी के साथ बस से अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर 1:30 बजे पहुंचे। वह प्लेटफार्म नंबर 2/4 पर बैठे थे। शाम करीब 4:30 बजे पत्नी को डिलीवरी पेन हुआ।

उनकी हालत देख एक बार तो हुसैन घबरा गए, लेकिन जैसे ही आरपीएफ स्टाफ को इस बारे में पता चला तो आरपीएफ महिला कर्मी एसआई निशा, एएसआई संतोष शर्मा, कांस्टेबल शालू पुंडीर ने वक्त को देखते हुए वहीं पर डिलीवरी कराने का निश्चय किया। उसी समय महिला मरियम के चारों तरफ पर्दा लगाया गया। महिला कर्मियों ने मरियम को डिलीवरी के समय पूरी तरह से हौसला बंधाया। जब 10 मिनट बाद बच्ची ने जन्म लिया तो वहां महिला कर्मियों के साथ-साथ महिला के पति साहब का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला कर्मियों ने नवजात को परी का नाम दिया।

ये हमारी पहली औलाद : साहब
साहब हुसैन अस्पताल में अपनी पत्नी व नवजात के पास हैं। वह पहली बार पिता बने हैं, इसलिए उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बताते हैं कि उन्होंने लुधियाना से दिल्ली और फिर दिल्ली से बिहार के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था। वह कहते हैं कि अल्लाह जो करता ठीक करता है। अगर लुधियाना से ट्रेन पकड़ते और रास्ते में डिलीवरी होती तो बहुत परेशानी उठानी पड़ती। साहब बताते हैं कि उन्हें रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वह वापस लुधियाना जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैंट रेलवे स्टेशन पर डिलीवरी के लिए गर्भवती को ले जाते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36SF08A

ADD











Pages