आदिबद्री में माता मंत्रा देवी के रास्ते पर लगेगी 108 फुट ऊंची मां दुर्गा की मूर्ति - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 November 2020

आदिबद्री में माता मंत्रा देवी के रास्ते पर लगेगी 108 फुट ऊंची मां दुर्गा की मूर्ति

श्री आदिबद्री से माता मंत्रा देवी जाने वाले रास्ते पर मां दुर्गा की 108 फुट ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी। इससे बड़ी मूर्ति अब तक देश में कहीं नहीं लगी है। ये दूर से दिखाई देगी। मूर्ति दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगी। अप्रैल 2022 तक तैयार करने का लक्ष्य है। आत्मनिर्भर देवलोक श्रीआदिबद्री गोशाला के संचालक ब्रह्मचारी विनय स्वरूप ने बताया कि मां दुर्गा की इतनी ऊंचाई की मूर्ति अभी तक देश में कहीं नहीं लगी है।

इसे बराड़ा के तेजेंद्र राणा अपने हाथों से तैयार करेंगे। मूर्ति फाइबर ग्लास की तैयार की जाएगी। इनका नाम लिम्का बुक गिनीज बुक में दर्ज है। बराड़ा में सबसे बड़ा रावण बनाने का श्रेय इन्हीं को जाता है। इसके अलावा और भी कई देवी देवताओं की मूर्ति बना चुके हैं। जब मां दुर्गा की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी तो यह आकर्षण का केंद्र होगी।

तेजेंद्र राणा ने अपने जीवन में सभी देवी देवताओं की प्रतिमा बनाई है। जो श्री आदिबद्री तीर्थ स्थल के शोभा को बढ़ा रही हैं। नूतन वर्ष 2021 अप्रैल से प्रारंभ कर अगले वर्ष 2022 नवरात्र तक मूर्ति लगाने का लक्ष्य है। पर्यटन मंत्री का भी यही प्रयास है कि श्री आदिबद्री तीर्थ स्थल विकसित हो। इतनी बड़ी मूर्ति जब बनकर तैयार हो जाएगी तो देश भर से लोग यहां दर्शनों को आएंगे।

फाइबर ग्लास से तैयार होगी मूर्ति : तेजेंद्र राणा
तेजेंद्र राणा ने बताया कि मां दुर्गा की 108 फुट ऊंची मूर्ति मंत्रा देवी के रास्ते में बनाएंगे। वहीं तैयार करेंगे। इसके लिए वे फाइबर ग्लास का प्रयोग करेंगे। पहले डिजाइन तैयार करेंगे। मॉडल बनाएंगे। मॉडल के बाद ही फाइबर ग्लास से देवी मां की मूर्ति तैयार होगी। वे इसका खर्च वहन करेंगे। पहाड़ में लेबर डबल हो जाती है। दो वर्ष में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके तैयार होने पर 3 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। इससे पहले भी देवी देवताओं की मूर्ति बना चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर | मां दुर्गा की मूर्ति लगने की जगह दिखाते ब्रह्मचारी विनय स्वरूप।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oNJS5m

ADD











Pages