भाई दूज की तैयारी में बाजार सजे, टीका शुभ मुहूर्त का समय दाेपहर 12:56 से शाम तीन बजे तक रहेगा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 November 2020

भाई दूज की तैयारी में बाजार सजे, टीका शुभ मुहूर्त का समय दाेपहर 12:56 से शाम तीन बजे तक रहेगा

उल्लास के पर्व दीपावली के तीसरे दिन भाई-बहन के प्यार के प्रतीक भाईदूज आज मनाया जाएगा। 16 नवंबर को पड़ने वाले भाई दूज के साथ ही दीपोत्सव का समापन हो जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को अपने घर भोजन के लिए बुलाती है और उन्हें प्यार से खाना खिलाती हैं।

इसी कारण बसों व मेट्रो में अाज से ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाएगा। भाई दूज का टीका शुभ मुर्हूत दिन 12:56 से 03:06 तक है। रक्षाबंधन की तरह से त्योहार भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। भाई दूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करती हैं। इस दिन यमुना में डुबकी लगाने की परंपरा है पर अब लोग घर पर ही इस पर्व को मनाते है। सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें।

इसके बाद बहन अपने भाई को घी और चावल का टीका लगाती हैं। फिर भाई की हथेली पर सिंदूर, पान, सुपारी और सूखा नारियल यानी गोला भी रखती हैं। फिर भाई के हाथ पर कलावा बांधा जाता है और उनका मुंह मीठा किया जाता है। इसके बाद बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं।

यम से जुड़ा है भाईदूज पर्व
भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया। यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोस कर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया। यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परंपरा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैया-दूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।

भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है भैया दूज पर्व : पं. कृष्ण शर्मा
कार्तिक शुक्ला द्वितीया के दिन मनाया जाने वाला भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज (यम द्वितीया) का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए क्षेत्रप्रतिसद्ध ज्योतिर्विद पं. कृष्ण कुमार शर्मा नांवा ने बताया कि इस बार भैया दूज (यम द्वितीया) का पर्व 16 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं। मान्यता है कि भाई दूज के दिन अगर भाई-बहन बैठकर साथ में भोजन करें तो यह अत्यंत मंगलकारी और कल्याणकारी होता है।

ये रहेगा विशेष
शर्मा नांवा ने बताया इस बार भैया दूज पर्व पर विचित्र ग्रह संयोग बन रहे है। जिसके तहत इस दिन अनुराधा नक्षत्र भाई की मंगल कामना हेतु श्रेष्ठ दिन कहा गया है। वहीं तुला राशि में बुध-शुक्र का योग मध्यरात्रि बाद बनेगा, जो भाई बहन के स्नेह को बढाने वाला कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UvxkSo

ADD











Pages