
प्रवासी परिंदों का अक्टूबर से रोहतक व झज्जर में आना जारी है। फिलहाल साइबेरिया, मध्य एशिया, रसिया आदि देशों के पक्षी डीघल, बालंद, मांडौठी व रोहतक के जलघरों और मसूदपुर में पहुंच रहे हैं। वर्तमान में बार हेडेड गूज, ग्रे लेग गूज, रेडशल डक, टफ्टेड डक आदि प्रवासी परिंदे देखे जा रहे हैं। भिंडावास झील सैलानी पक्षियों की सैरगाह के रूप में मशहूर है, क्योंकि यहां मौसम उनके अनुकूल रहता है। जलभराव से भोजन का इंतजाम हो जाता है। यहां फरवरी के अंत तक प्रवासी पक्षी देखे जा सकेंगे। गर्मी शुरू होते ही वतन लौट जाते हैं।
पहली बार देखा डेमोस क्रेन: बर्ड वाचर राकेश अहलावत ने बताया कि बरसात कम होने से पक्षियों की तादाद कम है। इस बार डीघल में नया पक्षी डेमोस क्रेन देखा गया है, जो पहली बार आया है। यह पक्षी मंगोलिया और चीन से आते हैं। इनकी प्रकृति राजस्थान में प्रवास पर रहने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KWxMW