पशु बांधने को लेकर झगड़ा, 15 से 20 राउंड हुई फायरिंग, एक बच्चे को छर्रे तो दूसरा सिर में चोट लगने से हुआ घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

पशु बांधने को लेकर झगड़ा, 15 से 20 राउंड हुई फायरिंग, एक बच्चे को छर्रे तो दूसरा सिर में चोट लगने से हुआ घायल

निसिंग के गुल्लरपुर रोड पर बुधवार को रिश्तेदारों में बाड़े में पशु बांधने को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें प्रेम व उसके लड़के रमेश ने राजेश के भतीजे भूपेंद्र, भाई सुनील सहित अन्य की तरफ रिवाल्वर व दोनाली बंदूक से 15 से 20 राउंड फायर कर दिए। इसमें भूपेंद्र (11) को गोली के छर्रे लगे और राजेश के लड़के अनिल (17) के सिर में चोट लग गई।

दोनों को इलाज के लिए पहले निसिंग सीएचसी और उसके बाद करनाल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर व राइफल के करीब 15 खोल, एक दोनाली बंदूक, एक रिवाल्वर व दर्जनभर जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों हथियार लाइसेंसी हैं। गोली चलाने वाले प्रेम व रमेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लगातार 15 से 20 बार राउंड फायर होने से आसपास के लोग डर गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी असंध रमेश चंद, एसएचओ रामफल अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद एफएसएल की टीम ने क्राइम सीन की बारीकी से जांच की और नमूने जुटाए।

दोनों पक्षों में 4 सालों से रंजिश

राजेश व प्रेम के परिवारों के बीच करीब 4 सालों से आपसी रंजिश चली हुई है। वर्ष 2016 में प्रेम के परिवार की एक महिला की मौत हो गई थी। इसमें कई लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ था। इस केस में राजेश का नाम भी शामिल था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी। पहले भी कई बार दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी हुई है। दोनों परिवारों में दूर की रिश्तेदारी बताई जा रही है।

घटनास्थल पर जगह -जगह पड़े मिले खाली राैंद

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खाली राैंद को इक्ट्ठा किया तो जगह-जगह पर रिवाल्वर व दोनाली बंदूक के खोल पड़े मिले। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी सहम गए। गोली के खोल घर के अंदर ही नहीं, बल्कि राजेश के मकान व दुकान के निर्माण स्थल पर भी पुलिस ने बरामद किए हैं। दीवारों पर भी गोलियों के छर्रे लगे हुए थे। फिंगर प्रिंट टीम ने क्राइम स्पाट की बारीकी से जांच कर साक्ष्य इक्ट्ठा किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुल्लरपुर रोड पर घटनास्थल पर जायजा लेती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lJO2Jn

ADD











Pages