टोल टैक्स के शुरू होने से करनाल से असंध मार्ग पर 15 गांवों का बढ़ाया किराया, सवारियां कर रहीं विरोध - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

टोल टैक्स के शुरू होने से करनाल से असंध मार्ग पर 15 गांवों का बढ़ाया किराया, सवारियां कर रहीं विरोध

करनाल से असंध जाना और महंगा हो गया है। प्यौंत और पक्काखेड़ा मोड़ के समीप नए लगे टोल टैक्स के कारण पहले के मुकाबले प्रत्येक अड्‌डे पर 5-5 रुपए प्रति सवारी किराया बढ़ाया है। लॉकडाउन के दौरान भी सरकार की तरफ से 10 रुपए प्रति सवारी किराया बढ़ाया गया था। अब करनाल से असंध मार्ग पर छह महीने के तहत दूसरी बढ़ाेतरी की गई है। रोडवेज की तरफ से बढ़े हुए किराए की लिस्ट जारी कर दी गई है और सवारियां इसका विरोध कर रही हैं। सवारियों का कहना है कि टोल टैक्स के कारण लोगों पर बोझ डाला जा रहा है।

लॉकडाउन में 10 रुपए किराया बढ़ा दिया गया था तो अब बढ़ाने की क्या जरूरत पड़ गई। महंगी टिकट को लेकर कंडक्टरों के साथ सवारियां बहस कर रही हैं और सरकार को कोसती रहती हैं। करनाल से असंध मार्ग पर सवारियां ज्यादा हैं। पास होल्डर भी करीब तीन हजार हैं। ऐसे में बसों के 100 से ज्यादा चक्कर लगते हैं। सवारियां अधिक होने के कारण बसें मुनाफे में चल रही हैं। लेकिन टोल टैक्स के कारण प्रत्येक अड्‌डे पर पांच रुपए की बढ़ोतरी का विरोध जता रहे हैं।

जुंडला गांव के सुरेंद्र, सुनील वर्मा ने बताया कि टोल टैक्स पक्काखेड़ा मोड़ पर लगा है। लेकिन हम 15 किलोमीटर पहले ही बस से उतर जाते हैं। उनके जुंडला अड्डे के भी 5 रुपए बढ़ा दिए हैं। जो सरासर गलत है। कंडक्टरों का कहना है कि किराया बढ़ा है, लेकिन सवारियां बहस करके पूरा किराया देती है। पहले वाले किराया देने पर अड़ी रहती हैं। रोजाना बसों में झगड़े बढ़ गए हैं।

करनाल से असंध छह महीने में 15 रुपए की बढ़ाेतरी

करनाल से असंध जाने वाले यात्रियों की जेब ज्यादा हल्की हो रही है। लॉकडाउन से पहले 40 रुपए किराया था और इसके बाद 10 रुपए बढ़ाकर 50 रुपए प्रति टिकट किया। अब 5 रुपए और बढ़ाकर 55 रुपए कर दिया है। इसी तरह असंध से करनाल आने वालों को लॉकडाउन से अब तक प्रति सवारी को 15 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to the introduction of toll tax, the fare of 15 villages on the Karnal to Assandh route was increased, the riders are protesting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nu8Oxk

ADD











Pages