सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से 1.50 लाख रुपए निकाले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से 1.50 लाख रुपए निकाले

साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। गिरोह के सदस्यों ने आहुलाना के सेवानिवृत्त सैनिक के साथ धोखाधड़ी करके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। सेवानिवृत्त सैनिक चार दिन पहले बैंक में गया तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने सेवानिवृत्त सैनिक रामकुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

रामकुमार के अनुसार वह वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। उसका खाता एसबीआई की गोहाना ब्रांच में है। इसी खाते में उसकी पेंशन भी आती है। उसने पिछले कुछ दिनों से लेन-देन नहीं किया था। करीब चार दिन पहले वह बैंक में जाकर खाते की जांच कराई तो पता चला कि उसके खाते से करीब 1.50 लाख रुपए निकाले हुए हैं। यह राशि एक बार नहीं बल्कि थोड़ी-थोड़ी राशि करके निकाली गई हैं। जबकि उसने खाते से रुपए नहीं निकाले थे।

इसलिए वह बैंक अधिकारी से मिला, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। खाते से रुपए निकालने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दी। रामकुमार का कहना है कि आरोपियों द्वारा उसके खाते से जून माह से ही रुपए निकाले जा रहे हैं। आरोपियों द्वारा खाते से पांच हजार रुपए से कम निकाले गए।

उसके मोबाइल फोन पर रुपए निकालने का मैसेज भी नहीं आया। वहीं, एटीएम कार्ड भी उसके पास हैं। किसी व्यक्ति ने उसके पास कॉल करके एटीएम और खाते से संबंधी जानकारी भी नहीं पूछी। इसके बावजूद उसके खाते से रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करने और रुपए वापस दिलाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p2W4PB

ADD











Pages