भागल में हुई 1500 मीटर दौड़ में चीका की पलक और विकास दौड़े सबसे तेज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 November 2020

भागल में हुई 1500 मीटर दौड़ में चीका की पलक और विकास दौड़े सबसे तेज

हरियाणा दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में गांव भागल के खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम गुहला शशी वसुंधरा ने किया। एसडीएम ने कहा कि खेल युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करते है जिससे युवा स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपना कैरियर भी बना सकते हैं। इससे पहले एसडीएम ने खिलाड़ियाें को सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती समारोह पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।

इस प्रकार रहे खेलों के परिणाम

कोच सतनाम सिंह ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में पलक प्रथम, खूशबू द्वितीय व पूजा रानी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में विकास प्रथम, जसविंद्र द्वितीय व गुरजंट तृतीय स्थान पर रहे। लॉग जंप महिला वर्ग में नैंसी प्रथम, सुखप्रीत द्वितीय व कल्पना तृतीय, पुरु ष वर्ग में राकेश प्रथम, सतनाम द्वितीय व गुरजंट तृतीय, जैवलियन पुरुष वर्ग में शुभम प्रथम, अमित द्वितीय व अंकित तृतीय, महिला वर्ग में कंवलजीत प्रथम, ज्योति द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही।

इसके अतिरिक्त 5 हजार मीटर दौड़ महिला वर्ग में पलक प्रथम, पूजा द्वितीय व अमनदीप तृतीय, पुरुष वर्ग में पवन कुमार प्रथम, विकास द्वितीय व चेतन तृतीय स्थान पर रही, 400 वर्ग मीटर पुरुष वर्ग में दीपक प्रथम, निखिल द्वितीय व राहूल तृतीय, महिला वर्ग में मनीषा प्रथम, माफी द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार से 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में विवेक प्रथम, गगन द्वितीय व शोंकी तृतीय, महिला वर्ग में मनीषा प्रथम, सलोनी द्वितीय व तन्नू तृतीय स्थान पर रही। मौके पर प्रिंसिपल सुखविंद्र सिंह, सहायक हाकम सिंह, नपा जेई खुशी राम, डाॅ. मनप्रीत सिंह ढिल्लो, कानूनगो सुभाष कौशिक, गोपाल कंबोज, गुरदीप सिंह, अमनदीप, गुरपाल सिंह भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka's eyelid and development run fastest in 1500 meters race in Bhagal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3enHwFt

ADD











Pages