10 महीने बाद खिलाड़ी प्रतियोगिता खेलने के लिए मैदान पर लौटे और खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। हालांकि कोरोना के कारण खिलाड़ियाें की संख्या निर्धारित थी और कम संख्या में खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचें थे। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैथल का विकुल प्रथम तथा कौल से भारत द्वितीय रहा।
लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीवन की खुशी प्रथम तथा सीवन से ही प्रेरणा द्वितीय रही। लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता में कलायत प्रथम तथा इंडोर स्टेडियम कैथल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लड़कियों की हैंडबाल प्रतियोगिता में सिसला- सिसमौर की टीम प्रथम तथा कांगथली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कुश्ती लड़कों की 55 किलोग्राम भार वर्ग में राजौंद से राहुल प्रथम, चीका से हर्षदीप द्वितीय, 57 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती जाखौली से अक्षय प्रथम, कैथल से हिमांशु द्वितीय, 60 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में कैथल से सागर प्रथम, जाखौली से साहिल द्वितीय, 65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती कुराड़ से रविंद्र प्रथम तथा कुराड़ से राहुल द्वितीय, 67 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में मानस से अमित प्रथम, राजौंद से राकेश द्वितीय, 70 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में बुढ़ा खेड़ा से साहिल प्रथम, हनुमान अखाड़ा से रोहित द्वितीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में जाखौली से विकास प्रथम तथा जाखौली से सुमित द्वितीय, 77 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में बुढ़ा खेड़ा से सलिंद्र प्रथम व बुढ़ा खेड़ा से अजय द्वितीय, 86 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में जाखौली से विकास व क्योड़क से निखिल द्वितीय, 87 किलोग्राम भार वर्ग में बुढ़ाखेड़ा से अजय प्रथम तथा बुढख़ेड़ा से शुभम द्वितीय स्थान पर रहा। कुश्ती लड़कियों की 50 किलोग्राम भार वर्ग में हनुमान अखाड़ा से गीता प्रथम, इंडोर स्टेडियम कैथल से भारती द्वितीय। 53 किलोग्राम भार वर्ग में इंडोर स्टेडियम कैथल से अंजली प्रथम व पराची द्वितीय रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग में इंडोर स्टेडियम कैथल से के शवी प्रथम व शीतल द्वितीय रही। 62 किलोग्राम भार वर्ग में पाडला की प्रिया प्रथम तथा इंडोर स्टेडियम कैथल से दीपिका द्वितीय, 68 कि लोग्राम भार वर्ग में ककहेड़ी से सिमरनजीत कौर प्रथम तथा इंडोर स्टेडियम कैथल से मनप्रीत द्वितीय स्थान पर रही।
बॉक्सिंग में लड़कों में हरसौला से गौरव व लड़कियों में निकिता ने मारी बाजी | लड़कों की बॉक्सिंग में 49 से 52 भार वर्ग में ढुल स्पोर्ट्स क्लब हरसौला का गौरव प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज से अभिषेक द्वितीय तथा इंडोर स्टेडियम कैथल से साहिल तृतीय स्थान पर रहा। भार वर्ग 52 से 57 में आरकेएसडी कॉलेज से लक्की प्रथम, इंडोर स्टेडियम कैथल से राजकुमार द्वितीय, ढुल स्पोर्टस क्लब हरसौला से शुभम तृतीय, 57 से 60 आयु वर्ग में आरकेएसडी कैथल से दीपक प्रथम, इंडोर स्टेडियम कैथल से सचिन द्वितीय, ढुल स्पोर्टस क्लब हरसौला से गौरव तृतीय, 64 से 69 आयु वर्ग में आरकेएसडी कैथल से रूबल प्रथम, इंडोर स्टेडियम कैथल से अभिषेक द्वितीय तथा इंडोर स्टेडियम कैथल से परमजीत तृतीय स्थान पर रहा, 71 से 81 भार वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज का अमन प्रथम रहा। लड़कियों की बॉक्सिंग में 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में आरकेएसडी कैथल की निकिता प्रथम, आरती द्वितीय तथा इंडोर स्टेडियम कै थल की कुसुम तृतीय, 51 से 54 भार वर्ग में इंडोर स्टेडियम कैथल की लक्ष्मी प्रथम व काजल द्वितीय। 54 से 57 भार वर्ग में आरके एसडी कैथल की नेहा प्रथम, 57 से 60 भार वर्ग में इंडोर स्टेडियम कैथल से मुस्कान प्रथम, 69 से 75 भार वर्ग में इंडोर स्टेडियम कैथल से संजना प्रथम स्थान पर रही।
प्रथम व द्वितीय स्थान पर पाई की टीमों का कब्जा
पूंडरी के इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में गांव पाई की टीम प्रथम व गांव पाई से ही नर्सरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों की फुटबाॅल प्रतियोगिता में फतेहपुर प्रथम, जडौला द्वितीय स्थान पर रही। लड़कियों की फुटबाॅल प्रतियोगिता में मानस की टीम ने प्रथम व द्वितीय स्थान कब्जा किया। हाबड़ी में हुई लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाबड़ी प्रथम, बाबा मीरा हॉकी अकादमी द्वितीय व हरियाणा इलवेन की टीम तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल हाबड़ी प्रथम तथा युवती खेल मंडल हाबड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3837Nrl