53 नए कोरोना संक्रमित मिले, करनाल में पॉजिटिव केस पहुंचे 9 हजार पार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

53 नए कोरोना संक्रमित मिले, करनाल में पॉजिटिव केस पहुंचे 9 हजार पार

जिले में बुधवार काे 53 केस नए पॉजिटिव मिले। इनमें 13 केस एंटीजन टेस्ट और 40 केस आरटीपीसीआर मिले हैं। करनाल जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 9 हजार पार हो गई है। अब तक 9038 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 124 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 441 एक्टिव हैं और 8473 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।

नवंबर में कोरोना के केसों में बढ़ाेतरी हो रही है। दिल्ली में ज्यादा केस आ रहे हैं। करनाल में पहले भी दिल्ली से आने वाले ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसलिए प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर से बचाव काे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज में अब वेंटीलेटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वेंटीलेटर 60 से बढ़ाकर 80 किए जाएंगे। दूसरे प्रदेशों से आने वाले छात्रों का कोरोना का टेस्ट कराया जाएगा।

धर्मवीर कॉलोनी में 67 साल का बुजुर्ग, सेक्टर-6 में 33 साल की युवती, सेक्टर-7 में 37 साल की बैंक कर्मचारी, सेक्टर-6 में महिला और पुरुष, मॉडल टाउन में 12 और 15 साल के दो छात्र, सेक्टर-7 में एक परिवार के दो लोग, कर्ण बिहार में एक परिवार की चार महिला और पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला। मॉडल टाउन में एक परिवार के महिला और पुरुष, अल्फा सिटी में 26 साल की महिला और सेक्टर-32 में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
53 new corona infected, positive cases reached 9,000 in Karnal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3309xP4

ADD











Pages