अब पेंशनर को नशीला पदार्थ सुंघा सोने की अंगूठी और 15 हजार ले गए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

अब पेंशनर को नशीला पदार्थ सुंघा सोने की अंगूठी और 15 हजार ले गए

ट्विन सिटी में बाइकर गैंग सक्रिय है। जो दो दिन में 4 वारदात कर चुके हैं। दो वारदात तो एक जैसे अंदाज में की। दोनों मामलों में सड़क से गुजर रही गाड़ी के इंजन पर तेल फेंका। धुआं निकलने पर चालकों ने गाड़ी रोकी तो गाड़ी से पैसे व कीमती सामान से गए। वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य रहे कांग्रेस नेता अशोक जैन से 2.15 लाख की नकदी से भरा बैग लूट गए। ये तीनों मामले शनिवार को सामने आ गए थे। महेश नगर, कैंट थाना और बलदेव नगर पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।

महेश नगर थाना एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि बलदेव नगर और महेश नगर वाली वारदात एक ही गिरोह की लग रही हैं। चौथी वारदात का खुलासा रविवार को 85 वर्षीय पेंशनर प्रीतम सिंह के होश में आने पर हुआ। शनिवार को किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ सूंघाकर सोने की अंगूठी व 15 हजार कैश ले लिया। काली बाड़ी मंदिर के सामने तारा नगर निवासी 85 वर्षीय पेंशनर प्रीतम सिंह के बेटे डॉक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि पिता आरएमएस से रिटायर हैं।

वारदात से पहले का पिता को याद है लेकिन शनिवार को हुई घटना के बाद कुछ भी याद नहीं है। शनिवार दोपहर को 12 बजे पिता स्टाफ रोड पर जीपीओ से पेंशन निकलवाने गए थे। जहां से युवक मिले और कुछ सुंघा कर साथ ले गए। फिर खुड्‌डा खुर्द के पास ले जाकर छोड़ा। जहां से किसी तरह से कैपिटल चौक पर पहुंचे। शाम को 8 बजे एक जानकार ने पिता को पहचाना और घर पहुंचाया।

आधे घंटे में 3 वारदात

11 बजे: शनिवार काे महेश नगर के ब्रह्माकुमारी चौक के सामने ग्रेस होटल के पास करीब 11 बजे पहली वारदात हुई थी। बाइक सवारों ने एक्सयूवी के इंजन पर तेल फेंका। एक्सयूवी चालक अकाउंटेंट प्रीतपाल सिंह बिंदल ने जैसे ही एक्सयूवी रोकी तो बाइक सवार 50 हजार की नकदी समेत बैग चोरी कर फरार हो गए थे।
11.10 बजे: दूसरी वारदात स्टाफ रोड पर फारुखा खालसा स्कूल चौक पर हीरो होंडा बाइक एजेंसी के सामने हुई थी। जहां पर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य रहे अशोक जैन से 2.15 लाख की लूट हुई। जैन अपनी गैस एजेंसी का कैश जमा कराने के लिए आई-20 कार में जनरल पोस्ट ऑफिस के सामने पीएनबी शाखा में जा रहे थे।
11.30 बजे: तीसरी वारदात सिटी सिविल अस्पताल के गेट के सामने हुई थी। बाइक सवारों ने दिल्ली की निरंकारी कॉलोनी में रहने वाले टीचर अशोक कुमार की कार के बोनट पर कुछ फेंका। उन्होंने कार रोकी तो बदमाश उनकी पत्नी का लेडिस पर्स चुरा कर फरार हो गए। जिसमें 22 हजार की नकदी समेत सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स थे।

अशोक जैन बोले - 70 साल की उम्र में पहली वारदात

70 साल उम्र हो गई। कभी ऐसी वारदात नहीं हुई। सात महीने से हमारी गैस एजेंसी का कैश ऑफिस कर्मचारी ही बैंक में जमा कराते थे। दिवाली पर कर्मियों को गिफ्ट व शगुन देना है, इसलिए बैंक से नई करंसी लेनी थी। इसी वजह से खुद ही एजेंसी का कैश लेकर आई-20 कार में पंजाब नेशनल बैंक के लिए निकले।

हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए कार बीएसएनएल डॉट कार्यालय गेट के सामने खड़ी की। कार से उतरकर जैसे ही बैग निकाला, तभी बाइक पर दो युवक आए और धक्का देकर बैग छीन ले गए। बाइक सवार ने हेलमेट डाल रखा था। वारदात के बाद अपने आईपीएस अफसर बेटे को सूचना दी।

-अशोक जैन, पूर्व सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लूट की जानकारी देते प्रीतम सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GJK8RK

ADD











Pages