साहा ग्रोथ सेंटर में टहनियों के साथ-साथ 20 से ज्यादा पेड़ जमीन से दो फीट ऊपर से ही काट डाले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

साहा ग्रोथ सेंटर में टहनियों के साथ-साथ 20 से ज्यादा पेड़ जमीन से दो फीट ऊपर से ही काट डाले

रविवार को साहा ग्रोथ सेंटर में टहनियाें को काटने के नाम पर 20 से ज्यादा पेड़ जमीन से 2 फीट ऊपर से ही काट दिए गए। पेड़ काटने वालों ने पहले इसे बिजली निगम की अनुमति बताया। जब बिजली अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए थे तो फिर चौकीदार पर बात डाल दी गई। असल में चौकीदार ने सिर्फ पेड़ों की टहनियां काटने के लिए कहा था, लेकिन इसी बात की आड़ लेकर पेड़ों को ही काट दिया गया।

जब कटाई करने वाले इसका संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तो सूचना साहा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कटाई करने वालों ने कहा कि उन्हें ग्रोथ सेंटर के चौकीदार बूटा सिंह ने पेड़ों की टहनियां काटने के लिए कहा था। पुलिस ने बूटा सिंह को पूछताछ के लिए थाने आने को कहा। मगर तब तक कटाई वाले मौके से खिसक गए।

बूटा सिंह ने पुलिस को बताया कि पेड़ों की टहनियां ही काटने के लिए कहा गया था। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सतीश मेहता ने कहा कि लकड़ी चोरी करने के लिए जानबूझ कर रविवार का दिन चुना है। वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे।

एसोसिएशन को यह बताया गया था कि टहनियों को कटवाया जाएगा। मगर यदि बिना अनुमति के पेड़ काटे गए हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए कि किसकी अनुमति से पेड़ काटे गए हैं।
राजबीर चौधरी, प्रधान, साहा इंडस्ट्री एरिया एसोसिएशन

इस बारे में पता नहीं कि पेड़ काटे जा रहे हैं। साहा स्थित अपने स्टाफ से पूछा जाएगा कि पेड़ किसकी परमिशन से और क्यों काटे गए।
एके पांडे, जनरल मैनेजर, एचएसआईआईडीसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साहा ग्रोथ सेंटर से कटे पेड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38nBOlX

ADD











Pages