राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी के लिए 20 से हाेगा चुनाव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी के लिए 20 से हाेगा चुनाव

कैंट के इंदिरा पार्क में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अमित छाबड़ा ने की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अम्बाला की जिला कार्यकारिणी व सभी ब्लाॅक कार्यकारणियों को उनका 3 वर्ष का समय पूरा होने के कारण भंग कर दिया गया। प्रधान अमित छाबड़ा ने बताया कि ब्लाॅक साहा में 20 नवंबर, ब्लाॅक शहजादपुर एवं नारायणगढ़ में 22 नवंबर, ब्लाॅक बराड़ा में 25 नवंबर, ब्लाॅक अम्बाला-टू में 27 नवंबर, ब्लाॅक अम्बाला-वन में 6 दिसंबर को चुनाव होंगे।

सभी ब्लॉक में चुनाव करवाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। इस अवसर पर राजेश शर्मा, हरदेव सिंह, अनिल भाटिया, राजीव शर्मा, इंद्रजीत भट्ट,भगवंत सिंह, हरबंस सिंह, अनूप कुमार, अशोक कुमार, चंद्रप्रकाश, हरीश कुमार, ललित मोहन, ललित मेहता, प्रदीप कुमार, अजीत सिंह माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government Primary Teachers Association executive dissolved, elections for new executive will be held from 20


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p94YLF

ADD











Pages