पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र में खाद के स्टॉक पर नियंत्रण शुरू, उपमंडल में 25 हजार बैग खाद उपलब्ध - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र में खाद के स्टॉक पर नियंत्रण शुरू, उपमंडल में 25 हजार बैग खाद उपलब्ध

उपमंडल से सटे पंजाब एरिया में ट्रेनें बंद होने से बढ़ रही यूरिया किल्लत का असर जिले में रोकने के लिए कृषि विभाग मुस्तैद हो गया है। गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट में बड़ी मात्रा में खाद हरियाणा के किसानों के नाम बिक्री के बाद पंजाब में जाने से रोकने के लिए नाकों पर कृषि विभाग के स्टाफ को तैनात कर दिया है वहीं पुलिस और प्रशासन को भी सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डबवाली में कार्यकारी कृषि एसडीओ को मॉनिटरिंग अधिकारी लगाया गया है।

पंजाब सीमा से सटे डबवाली उपमंडल सहित जिला भर से यूरिया खाद बड़ी मात्रा में पंजाब भेजे जाने का खुलासा होने के बाद कृषि विभाग की ओर से अधिकारियों को हरियाणा में किसान के लिए खाद उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके चलते डबवाली में कार्यकारी एसडीओ जितेंद्र अहलावत को इसमें मॉनिटरिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि डबवाली में उपमंडल कृषि अधिकारी का पद पिछले काफी समय से खाली पड़ा है और इसके चलते सिरसा में सीड एनालिस्ट डॉ जितेंद्र अहलावत को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है जिसके साथ ही वे मॉनिटरिंग का कार्यभार भी देखेंगे।

इसी प्रकार सिरसा में डॉ रामप्रताप सिहाग को मॉनिटरिंग अधिकारी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले डबवाली में चौटाला रोड पर 300 बैग ट्रैक्टर ट्राली में भरकर यूरिया ले जा रहे पंजाब के किसान को कृषि अधिकारियों की टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसमें दो खाद विक्रेताओं सहित तीन लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा इंटरस्टेट नाको पर भी कृषि विभाग के कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं और रात को काफी खाद की सप्लाई पंजाब में होने की सूचना मिली है।

देरी से सतर्क हुआ प्रशासन

शहर डबवाली कालांवाली सहित सीमावर्ती इलाके में चौटाला सहित अन्य खाद बिक्री लाइसेंस होल्डर अपनी दुकान और गोदाम के बाहर स्टॉप बोर्ड मेंटेन नहीं कर रहे हैं। शक्ति के बावजूद इन पर खाद के स्टॉक की जानकारी रेट और कृषि अधिकारियों के नंबर भी नहीं लिखे जाने के चलते किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और आगामी दिनों में स्थानीय स्तर पर किसानों के लिए खाद को लेकर कालाबाजारी होने की आशंका है।

पंजाब में सब्जी उत्पादन के चलते डिमांड ज्यादा

पंजाब में ट्रेन बंद होने के चलते खाद की आपूर्ति प्रभावित होने से किल्लत बनी हुई है। वहां गेहूं से ज्यादा आलू व अन्य सब्जी उत्पादन के लिए खाद की डिमांड बनी हुई है। ऐसे में किसान अपने जानकार और रिश्तेदारों के मार्फत डबवाली कालांवाली इलाके में खाद खरीद कर आसानी से ले जा रहे थे। अब डिमांड बढ़ने पर कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।

उपमंडल में 25 हजार बैग खाद का स्टॉक

मॉनिटरिंग अधिकारी कम कार्यकारी एसडीओ जितेंद्र अहलावत ने बताया कि डबवाली उपमंडल में खाद विक्रेताओं के पास कुल स्टॉप 25000 बैग का उपलब्ध है और पिछले 8 दिन से इसे मेंटेन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी भट्टू में लगे रहे एक से कुछ खास आई है और शनिवार को भी डबवाली में कृभको का रेट लगेगा जिससे काफी बड़ा स्टॉक कायम होगा। सभी लाइसेंस होल्डरों को कृषि अधिकारियों के नंबर और खाद का रेट वेस्टॉप दुकान के बाहर बोर्ड पर मेंटेन करना जरूरी है। लापरवाही पर एक्शन लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारी है। किसान पहली सिंचाई में प्रयोग होने वाली मात्रा यूरिया खाद लें दूसरी सिंचाई के वक्त भी पूरा स्टाक उपलब्ध रहेगा और कालाबाजारी भी नहीं होगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPrDcB

ADD











Pages