भाजपा सरकार किसानों पर तीन काले कानून लागू कर कृषि व्यवस्था को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। इससे किसान व कृषि व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। इसके खिलाफ भाकियू 26 नवंबर के दिल्ली कूच में भाग लेगी। ये बात भाकियू के जिला महासचिव हरपाल ने सर छोटूराम किसान भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मपाल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों पर तीन काले कानून लागू करके किसानों को खत्म करना चाहती है। किसानों के लिए एमएसपी लागू नही कर रही है। किसानों को समय पर फसल का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं।
किसानों की अन्य मांगों को लेकर 26 को दिल्ली कूच को लेकर भाकियू गांव -गांव जाकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए आग्रह करेंगे ताकि किसानों का आवाज को बुलंद किया जा सके। इस अवसर पर कमल सिंह, प्रेम, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, महेंद्र, प्रताप सिंह, करतार, सुखवीर, रघुवीर, राजबीर, रणधीर, मांगेराम आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36MER4W