विधायक एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान ने बुधवार को अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए सरकार द्वारा बाजरा खरीद अब 27 नवंबर तक की जाएगी, जिसके चलते किसानों के दाने-दाने की खरीद की जाएगी।
किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश की मनोहर सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार की ओर से बाजरे का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2150 रुपए निर्धारित किया गया है,जिसके हिसाब से दादरी क्षेत्र के किसानों की बाजरा उपज बिना किसी दिक्कत के खरीद की जा रही है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है । उन्होंने किसानों से कहा कि बाजरा खरीद को सुगम तरीके से चलाने के लिए सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
इस बीच किसानों ने विधायक सोमबीर सांगवान को बताया कि उनकी बाजरा उपज संबंधित खरीद एजेंसियों द्वारा करीब 15 दिन पूर्व खरीद की जा चुकी है, मगर अब उनकी फसल का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे में उनकी समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने एजेंसी अधिकारियों से मामले की विस्तार से जानकारी ली और किसानों को त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजरा खरीद के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो,इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। यहां रामकुमार रिटोलिया, शमशेर, विनोद कुमार, हरीप्रकाश, सत्यप्रकाश, कुंदन शर्मा, शमशेर सिंह, अशोक, चरण सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Utqut