प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुमारी शैलजा पहुंची दादरी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुमारी शैलजा पहुंची दादरी

बरोदा में जन विरोधी सोच के वहां के नागरिकों ने पूरी तरह से पछाड़कर कांग्रेस की आम जन हित की नीतियों में अपना विश्वास जाहिर कर दिया है। यह जीत पूरे प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता की सांझी है, आने वाले समय के लिए भी प्रत्येक साथी कमर कस के तैयार रहे। आम जन की समस्याओं को हर मंच पर उठाने के लिए कार्यकर्ता अपना सहयोग दे।

ये बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कही। वे बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने व कांग्रेस की बरोदा उप चुनाव में जीत के उपरांत पहली बार नगर में आई थी। इसके उपरांत पुंडूचेरी की पूर्व उप राज्यपाल दिवंगत बहन चंद्रावती के निवास स्थल पर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सभी ने उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की व कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से पूर्व राज्यपाल के जीवन से सादगी व उच्च विचार लेने का आह्वान किया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, हरियाणा जोन प्रभारी मीडिया कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश डाबला, जिला चेयरमैन एससी विभाग सुशील धानक, जिला चेयरमैन किसान प्रकोष्ठ सुनील सांगवान, जयसिंह कटारिया, कुलवंत रंगा, जयभगवान, प्रेम कुमारी, विरेंद्र , अजय गोयत, पवन, सुनील, सुखबीर फौगाट, सतबीर फौगाट आदि साथ थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kumari Shailja reached Dadri for the first time after becoming state president


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kDISgQ

ADD











Pages