रेलवे स्टेशन पर लगने हैं 26 कैमरे, दो साल पहले बनी थी योजना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

रेलवे स्टेशन पर लगने हैं 26 कैमरे, दो साल पहले बनी थी योजना

जींद रेलवे जंक्शन पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगने वाले हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे दिल्ली बोर्ड ने सर्वे किया है और अब यह सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी में है। चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं को देखते हुए पिछले दो साल से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल भेजा गया था लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ रही थी। अब बोर्ड के सर्वे के बाद उम्मीद है कि अब जल्द ही कैमरे लग सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगने से स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आरपीएफ ने भी स्टेशन अधीक्षक से मांग की थी। स्टेशन अधीक्षक ने भी चार माह पहले ही दोबारा सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल भेजा था। जिसमें स्टेशन पर 26 सीसीटीवी कैमरे लगने हैं। जींद रेलवे स्टेशन पर कई बाइक चोरी हो चुकी और यात्रियों का सामान भी चोरी हो चुका है। अब सीसीटीवी कैमरे लगने से इन पर निगरानी हाे सकेगी।

यहां लगने हैं सीसीटीवी कैमरे
जींद रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वारा पर, टिकट घर, रेलवे बारात के पास पार्किंग में, स्टेशन के अंदर प्लेट फार्म नंबर 1, 2, 3 व 4 पर लगाए जाने हैं। रेलवे स्टेशन की मुख्य सड़क पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सभी चयनित जगहों का सर्वे किया गया है।

हाई क्वालिटी के होंगे कैमरे
स्टेशन पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी ऐसी होगी कि कैमरे की नजर चारों तरफ रहेगी और दूर की चीजों को जूम कर काफी नजदीक तक साफ देखा जा सकता है। रात के समय भी कैमरों की क्वालिटी काफी अच्छी होगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32yZQab

ADD











Pages