सरकारी खरीद पर 5725 रुपए प्रति क्विंटल बेच कर किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। सीसीआई की खरीद पर किसानों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक सीसीआई को 600 के करीब किसान अपनी फसल बेच चुके हैं। 20 हजार क्विंटल के करीब कपास की खरीद भी सीसीआई खरीद चुकी है।
एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि 8 से 12 प्रतिशत तक नमी वाली कपास की ही खरीद होगी। 8 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक नमी के अलग-अलग भाव किसान को कपास के प्रति क्विंटल मिलेंगे। 8 प्रतिशत तक नमी होने पर 5725 रुपए प्रति क्विंटल, 9 प्रतिशत तक 5667 रुपए प्रति क्विंटल, 10 प्रतिशत तक 5610 रुपए प्रति क्विंटल, 11 प्रतिशत तक 5553 रुपए प्रति क्विंटल, 12 प्रतिशत तक नमी वाली कपास के 5496 रुपए प्रति क्विंटल के भाव किसान को मिल रहे है।
1121 धान की तीन गुना बढ़ी आवक, नहीं बढ़ रहे भाव
1121 धान की आवक बीते साल की अपेक्षा तीन गुना से अधिक बढ़ी है। जो भाव किसानों को मिल रहे हैं वो बीते साल के आस-पास ही मिल रहे हैं। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 55 हजार 130 क्विंटल 1121 धान आ चुकी है, जबकि बीते साल अब तक 17 हजार 630 क्विंटल 1121 धान आई थी। इस बार आवक बीते साल से बढ़ रही है।
वीरेंद्र, अजमेर, रामसरूप और बीरभान ने कहा कि इस बार 1121 धान का उत्पादन बीते साल से अधिक हो रहा है। आवक भी बीते साल से अधिक मंडी में हो रही है। आवक तो बढ़ी है लेकिन दाम बीते साल वाले ही किसानों को मिल रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह ने बताया कि बीते साल से तीन गुणा से अधिक धान 1121 मंडी पहुंच चुकी है। भाव बीते साल के आस-पास किसानों को मिल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/352hx3f