पुलिस ने चेन स्नैचिंग, बाइक चोरी व अन्य वारदातों सहित 33 अपराध करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चोरी का सामान बरामद किया है। थाना आदमपुर के एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार आदमपुर में ही किराये के मकान में रह रहा था। उसने गांव कंदोला के नजदीक एक महिला की सोने की चेन झपटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने सोने की दो चेन, दो मोटरसाइकिल, घड़ियां, चार मोबाइल बरामद कर पर्चा दर्ज कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने आदमपुर में जगदंबे लैब के नजदीक एक महिला की चेन झपटी व अन्य चोरियां कबूल की हैं। आरोपी ने बताया कि कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर चोरी-लूट व क्राइम के कुल 33 मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lLIaPY