डेंटल सर्जन सहित 40 मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 3058 हुई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

डेंटल सर्जन सहित 40 मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 3058 हुई

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को जिले में कोरोना के कुल 40 नए केस सामने आए। इनमें जुलाना सीएचसी में कार्यरत एक डेंटल सर्जन भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3058 हो गई है। गुरुवार को जिले में कोरोना के 893 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 40 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जिले में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है। वहीं जिले में गुरुवार को कुल 865 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। जिले के अब 1546 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सबसे राहत की बात यह है कि जिले में गुरुवार को किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई। पिछले 4 दिनों से जिला में लगातार कोरोना से मौत हो रही थी।

5 दिन में आए 148 केस

जिले में नवंबर में कोरोना संक्रमण अक्टूबर की तुलना में बढ़ गया है। बीते 5 दिनों के अंदर जिले में कोरोना के कुल 148 केस सामने आ चुके हैं।

पहले की तुलना में बढ़ा है संक्रमण : डाॅ. कटारिया

जिले में नवंबर माह में पहले की तुलना में कोरोना संक्रमण में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होने की संभावना है। गुरुवार को डेंटल सर्जन सहित कुल 40 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।
-डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन जींद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Idr2na

ADD











Pages