पहले फ्रंट लाइन पर काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों दी जाएगी वैक्सीन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

पहले फ्रंट लाइन पर काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों दी जाएगी वैक्सीन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए फ्रंट लाइन पर काम करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। हालांकि वैक्सीन कब आएगी इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं आई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि पहले ही कितने चिकित्सकों व कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी।

इसके लिए मैपिंग की जाए। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सकों, पैरा मैडिकल स्टाफ की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। ताकि जब भी वैक्सीन आए तुरंत यह संबंधित को उपलब्ध कराई जा सके। इसको लेकर सिविल सर्जन डाॅ. मंजीत सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जल्द ही कर्मचारियों की डाटा बेस लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं।

कोरोना काल में फ्रंट लाइन सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले 4 हजार से ज्यादा पैरा मेडिकल स्टाफ और चिकित्सक हैं। सबसे पहले इन्हीं को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा जिले में काम करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर को भी शुरुआत में ही वैक्सीन देने की योजना है।

तैयार की जा रही लिस्ट : डाॅ. कटारिया

जिले में जब भी कोरोना वैक्सीन आएगी सबसे पहले फ्रंट लाइन पर काम करने वाले सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए डाटा बेस लिस्ट तैयार की जा रही है। डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन जींद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l4GuAD

ADD











Pages