गांव नेवल के पास आवर्धन नहर में धार्मिक सामग्री विसर्जन करते समय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसको डूबते हुए देखा और जब तक वह उस जगह पर गए तब तक वाे डूब चुका था। घटना की सूचना देने के बाद भी गोताखोर डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। दो गोताखोर उसे ढूंढ़ने में लगे हैं। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
करनाल शहर के रामनगर वासी करीब 55 वर्षीय प्रभुदास गांव मुगल माजरा के निकट एक दवाई की फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रविवार प्रात: करीब 7:30 बजे धार्मिक सामग्री ( फूल आदि ) जल में विसर्जन करने के लिए वह कार से गांव नेवल के निकट आवर्धन नहर पर पहुंचे। जहां सामग्री पानी में विसर्जित करते समय उनका पैर फिसल गया और वाे तेज बहते पानी में जा गिरे।
घटना के समय कुछ दूरी पर एक दो ग्रामीण भी मौजूद थे। पानी में गिरते ही जान बचाने के लिए वह कुछ देर तक तो हाथ पैर मारते रहे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा उसे बचाने के प्रयास करने से पूर्व ही वह पानी में डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने उसकी कार में रखे मोबाइल से उनके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना उपरांत पुलिस कुंजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने उन्हें ढूंढ़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kRLxVg